रांची: ST-SC थाना विवाद मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन का कड़ा रुख, बार एसोसिएशन से की निष्पक्ष जांच की मांग

By : News11 Bharat
रांची: ST-SC थाना विवाद मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन का कड़ा रुख, बार एसोसिएशन से की निष्पक्ष जांच की मांग

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के ST-SC थाना को लेकर वकीलों और पुलिस संघ के बीच विवाद बढ़ गया है. हाल ही में महिला वकीलों द्वारा थाना प्रभारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया था, जो अब दो दिनों से जारी है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने वकीलों के इस विरोध के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है. एसोसिएशन का कहना है कि कुछ वकील फर्जी मामलों में दबाव बनाने के लिए थाने पहुंचे और महिला वकीलों द्वारा FIR दर्ज कराने में जबरदस्ती की जा रही थी.

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने बार एसोसिएशन से मांग की है कि मामले में एक कमिटी का गठन कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और दबाव बनाने वाले वकीलों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं को जानकारी में रखे बिना कई वकील थाना के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे है. पुलिस एसोसिएशन ने पुलिस वरीय अधिकारियों से भी अनुरोध किया है कि बिना जांच के थाना प्रभारी पर कोई कार्रवाई न की जाए. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ST-SC थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर बिना उचित जांच के कार्रवाई होती है, तो एसोसिएशन विरोध दर्ज कराएगा.

यह भी पढ़े: धनबाद: लोन रिकवरी एजेंट अमित अग्रवाल का मिला शव, पुलिस ने विकाश खंडेलवाल को किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.