झारखण्ड कैडर के IPS चंदन कुमार झा को केंद्र में नई जिम्मेदारी, CISF में DIG पद पर नियुक्ति

झारखण्ड कैडर के IPS चंदन कुमार झा को केंद्र में नई जिम्मेदारी, CISF में DIG पद पर नियुक्ति

झारखण्ड कैडर के ips चंदन कुमार झा को केंद्र में नई जिम्मेदारी cisf में dig पद पर नियुक्ति

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड कैडर के 2011 बैच के IPS अधिकारी चंदन कुमार झा को केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है. उन्हे CISF में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्त किया गया है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1 जून को आधिकारिक आदेश जारी कर उनकी नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी.

चंदन कुमार झा राज्य पुलिस सेवा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने बोकारो, चाईबासा और गुमला सहित कई जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में कार्य किया है. वर्तमान में वे झारखंड पुलिस की अपराध अनुसंधान विभाग (CID) में DIG के पद पर कार्यरत हैं.

गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अवर सचिव संजीव कुमार द्वारा झारखंड के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि सक्षम प्राधिकारी ने CISF में उपलब्ध रिक्त पद के विरुद्ध चंदन कुमार झा की डीआईजी के रूप में नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की है. यह नियुक्ति केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति संबंधी निर्धारित नियमों एवं शर्तों के तहत प्रभावी होगी.

राज्य सरकार से शीघ्र कार्यमुक्ति का अनुरोध
केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार से अनुरोध किया है कि चंदन कुमार झा को तत्काल प्रभाव से राज्य सेवाओं से कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे जल्द से जल्द CISF में अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू कर सकें. उनकी नियुक्ति को झारखंड पुलिस सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- आदित्य साहू ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, झारखंड से संबंधित संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

संबंधित सामग्री

बूथ से पंचायत तक संगठन को धार देने के लिए JMM का अभियान आज से, CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर एक्शन में संगठन

झारखंड

बूथ से पंचायत तक संगठन को धार देने के लिए JMM का अभियान आज से, CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर एक्शन में संगठन

SIR पर कार्यकर्ताओं को करेंगे प्रशिक्षित, आज से संगठनात्मक दौरे पर JMM महासचिव विनोद पांडेय

रांची के हरमू मैदान से ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, 3.54 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

झारखंड

रांची के हरमू मैदान से ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, 3.54 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

गढ़वा DC ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की, 100% HPV टीकाकरण का दिया निर्देश

झारखंड

गढ़वा DC ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की, 100% HPV टीकाकरण का दिया निर्देश

चांडिल में बालू घाट संचालन को लेकर सपादा में ग्राम सभा, ग्रामीणों ने सीमांकन व स्थानीय रोजगार की उठाई मांग

झारखंड

चांडिल में बालू घाट संचालन को लेकर सपादा में ग्राम सभा, ग्रामीणों ने सीमांकन व स्थानीय रोजगार की उठाई मांग

पिपरवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे टीएसपीसी उग्रवादी शादी समारोह से गिरफ्तार

झारखंड

पिपरवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे टीएसपीसी उग्रवादी शादी समारोह से गिरफ्तार