राजाबासा की बुरुसुबा टुंगरी में धूमधाम से मनाई गई जानताल पूजा, शामिल हुए पूर्व म...

अनुष्ठान

राजाबासा की बुरुसुबा टुंगरी में धूमधाम से मनाई गई जानताल पूजा, शामिल हुए पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई

जानताल पूजा आदिवासी समाज की सबसे महत्वपूर्ण आस्था का प्रतीक मानी जाती है.

राजाबासा की बुरुसुबा टुंगरी में धूमधाम से मनाई गई जानताल पूजा शामिल हुए पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

कुमारडुंगी/डेस्क: मझगांव विधानसभा क्षेत्र के कुमारडुंगी प्रखंड के खंडखोरी टोला अंतर्गत राजाबासा स्थित प्रसिद्ध बुरुसुबा टुंगरी में बुधवार को पारंपरिक जानताल पूजा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई. इस प्राचीन गुफा पूजा में क्षेत्रभर के ग्रामीणों के साथ भाजपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई भी शामिल हुए.

जानताल पूजा आदिवासी समाज की सबसे महत्वपूर्ण आस्था का प्रतीक मानी जाती है. मान्यता है कि बुरुसुबा टुंगरी की गुफा में की गई पूजा से क्षेत्र में अच्छी वर्षा, फसल की समृद्धि और गांव की सुख-शांति बनी रहती है. इसी आस्था के चलते हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं. पूजा की सभी रीतियां पारंपरिक विधि-विधान से गुफा के अंदर संपन्न की गईं. ढोल-नगाड़े, पारंपरिक गीत और पूजा के जयकारों से पूरा पहाड़ी क्षेत्र गूंज उठा.

पूजा के बाद संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि झारखंड की असली पहचान यहां की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं से है. उन्होंने कहा, "ऐसी पारंपरिक पूजाएं ही हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखती हैं. हमें गर्व है कि आज भी हमारे गांवों में पुरखों की परंपराएं उसी पवित्रता के साथ निभाई जा रही हैं." उन्होंने नई पीढ़ी से अपील की कि वह अपनी जड़ों से जुड़े. कहा कि आधुनिकता के दौर में भी संस्कृति और रीति-रिवाजों को बचाकर रखना हमारी जिम्मेदारी है. तभी आने वाली पीढ़ी अपनी पहचान को समझ पाएगी. श्री गागराई ने इस बात पर भी जोर दिया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं. उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे मिलजुल कर अपनी संस्कृति के संरक्षण के लिए काम करें.

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे. इनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पिंगुवा, मंडल महामंत्री विनय दास, दामुराम पाठ पिंगुवा, सनातन सुंडी, केदार कालिंदी, लक्ष्मण सिंकु, लक्ष्मण पिंगुवा, सरदार हेंब्रम, जितेंद्र कुम्हार, मनोज दास, दीपक पोद्दार, बीटु पोद्दार, विक्रम गागराई, उगेशन खंडाईत और दीसींग गागराई प्रमुख रूप से शामिल हुए.पूजा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में शांति, अच्छी बारिश, खुशहाली और सभी के स्वस्थ जीवन की कामना की. पूरे दिन बुरुसुबा टुंगरी परिसर में श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक एकता का माहौल बना रहा. ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व मंत्री के आने से पूजा का महत्व और बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा के दिन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का जत्था यूनियन कार्यालय परिसर से बस से बाबा नगरी के लिए हुआ रवाना

संबंधित सामग्री

राजगंज के आरबीबी उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, रोहित कुमार तिवारी बने अध्यक्ष

झारखंड

राजगंज के आरबीबी उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, रोहित कुमार तिवारी बने अध्यक्ष

चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार ने बधाई दी

जहां लाठियां नहीं, सम्मान मिला.. रांची पुलिस की इंसानियत ने जीता छात्रों का भरोसा

झारखंड

जहां लाठियां नहीं, सम्मान मिला.. रांची पुलिस की इंसानियत ने जीता छात्रों का भरोसा

अक्सर छात्र आंदोलनों की तस्वीरों में लाठीचार्ज और तनाव देखने को मिलता है. लेकिन रांची से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने इंसानियत और संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल पेश की.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऊर्जा विभाग के अद्यतन कार्यों एवं योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऊर्जा विभाग के अद्यतन कार्यों एवं योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी पात्र उपभोक्ताओं को 200 यूनिट निःशुल्क बिजली का लाभ सुनिश्चित किया जाए

अग्रसेन भवन के समीप आपसी रंजिश में गोलीबारी, किशोर घायल, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

अग्रसेन भवन के समीप आपसी रंजिश में गोलीबारी, किशोर घायल, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोलीबारी का कारण स्पष्ट नहीं, अपराधियों की पहचान के लिए जांच जारी

गुरु पूर्णिमा के दिन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का जत्था यूनियन कार्यालय परिसर से बस से बाबा नगरी के लिए हुआ रवाना

झारखंड

गुरु पूर्णिमा के दिन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का जत्था यूनियन कार्यालय परिसर से बस से बाबा नगरी के लिए हुआ रवाना

सैकड़ों की संख्या में कांवरिये अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह की अगुवाई में हुआ रवाना