जमशेदपुर का कुख्यात भानू धनबाद में पुलिस मुठभेड़ में घायल, राजगंज के निकट हुई भिड़ंत

जमशेदपुर का कुख्यात भानू धनबाद में पुलिस मुठभेड़ में घायल, राजगंज के निकट हुई भिड़ंत

प्रिंस खान के रंगदारी कांड में धनबाद पुलिस को थी भानू मांझी की तलाश

जमशेदपुर का कुख्यात भानू धनबाद में पुलिस मुठभेड़ में  घायल राजगंज के निकट हुई भिड़ंत

प्रियेश/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: जमशेदपुर का कुख्यात भानू मांझी  धनबाद पुलिस की मुठभेड़ में घायल हो गया है. मंगलवार की सुबह  साढ़े चार बजे राजगंज-तेतुलमारी मुख्य सड़क पर स्थित तिलाटांड़ जंगल के पास मुठभेड़ हुई. इसमें  भानू के पैर में गोली  लगी है. जख्मी हालत में उसे असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भानू मांझी को धनबाद पुलिस की लंबे समय से तलाश थी. हाल के दिनों में भानू मांझी की धनबाद में लगातार सक्रियता बढ़ गई थी.  पुलिस सरगर्मी से खोज रही थी. हाल के दिनों में वह वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान और प्रिंस के गुर्गे सैफी से मिलकर धनबाद सहित झारखंड के कारोबारियों से रंगदारी वसूली में लगा हुआ था. एक दिन पहले ही भानू के चार शूटरों को गिरफ्तार कर धनबाद पुलिस ने जेल भेजा था. मंगलवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भानू धनबाद आ रहा है. घटना स्थल पर पुलिस को देखकर वह अचानक भागने लगा. पुलिस ने उसकी बाइक का पीछा किया तो भानू  ने 9 एमएम पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी. गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी. पुलिस ने घेर कर उसके पैर में गोली मार दी, इसके बाद वह वहीं गिर गया. 

घटना की सूचना पाकर एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी लॉ एंड आर्डर नौशाद आलम व बाघमारा डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह पहुंचे. घटना स्थल से एक पिस्टल व खोखा व बाइक बरामद किया गया. एसएसपी ने बताया कि घायल भानू पर जमशेदपुर में कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल वह प्रिंस खान के लिए काम करता था. पुलिस को उसके धनबाद पहुंचने की सूचना मिली थी. पुलिस उसे पकड़ने के प्रयास में थी, इसी बीच उसने फायरिंग कर दी.

यह भी पढ़ें: धनबाद: जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

संबंधित सामग्री

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बिहार

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

झारखंड

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

नवादा में छिपा प्रेम सिंह मुंबई पुलिस की गिरफ्त में, करोड़ों का सोना चोरी कर फरार

बिहार

नवादा में छिपा प्रेम सिंह मुंबई पुलिस की गिरफ्त में, करोड़ों का सोना चोरी कर फरार

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा