जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत भरनो प्रखंड के दतिया गांव में जल अर्पण दिवस का आयोजन

जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत भरनो प्रखंड के दतिया गांव में जल अर्पण दिवस का आयोजन

जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत भरनो प्रखंड के दतिया गांव में जल अर्पण दिवस का आयोजन

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: जिले में चल रहे जल महोत्सव पखवाड़ा 08 मार्च से 22 मार्च 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को भरनो प्रखंड के डूडीया पंचायत स्थित दतिया गांव में जिला स्तरीय जल अर्पण दिवस समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो द्वारा किया गया.
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त के साथ प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव,बीडीओ भरनो अरुण कुमार सिंह,डूडीया पंचायत मुखिया रश्मि लकड़ा एवं पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे.कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त ने जल रक्षा सूत्र बांधा तथा जलसहियाओं को जल जांच किट के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता जांच करने के निर्देश दिए.साथ ही “जल बंधन” के तहत सभी उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई.इस मौके पर ग्रामीणों एवं जलसहियाओं के साथ जल यात्रा सह जागरूकता रैली भी निकाली गई.अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि जल अर्पण दिवस का उद्देश्य जल संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है.यह आयोजन जल जीवन मिशन के तहत किया जा रहा है,जिसका लक्ष्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है.

उन्होंने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण,पानी की बर्बादी रोकना और संतुलित उपयोग आज की सबसे बड़ी जरूरत है.लोकगीत,जागरूकता कार्यक्रम और जल संकल्प जैसे माध्यमों से लोगों को इस दिशा में प्रेरित किया जा रहा है.उन्होंने ग्राम स्तर पर चापाकल,जल मीनार एवं बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के रख-रखाव और मरम्मत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

महोत्सव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया, जलसहिया,नल-जल मित्र एवं अन्य कर्मियों को उप विकास आयुक्त द्वारा शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.अंत में सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई.कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गुमला के कार्यपालक अभियंता अनुज कुमार मिश्रा,सहायक अभियंता,कनीय अभियंता, जिला समन्वयक,बीपीएम नीलकंठ कच्छप,मुखिया मंजू देवी,विनीता एक्का,पूर्व मुखिया बसंत उरांव,सरोज केशरी,दीपक सिंह,लखन सहित सभी प्रखंड वॉश समन्वयक,सभी जलसहिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: गावां में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत मनाया गया जल अर्पण दिवस

संबंधित सामग्री

लातेहार: वाहन चालक वाहन चलाते रह गए, इधर थर्ड आई से 80 लोगों का कट गया चालान

झारखंड

लातेहार: वाहन चालक वाहन चलाते रह गए, इधर थर्ड आई से 80 लोगों का कट गया चालान

लातेहार में अलविदा जुम्मे पर अमन-चैन और खुशहाली की मांगी गयी दुआ

झारखंड

लातेहार में अलविदा जुम्मे पर अमन-चैन और खुशहाली की मांगी गयी दुआ

मुंगेर में बेखौफ चोरों ने जिलाधिकारी के प्रधान आशुलिपिक के सरकारी क्वार्टर को बनाया निशाना, दिनदहाड़े लाखों की चोरी

क्राइम

मुंगेर में बेखौफ चोरों ने जिलाधिकारी के प्रधान आशुलिपिक के सरकारी क्वार्टर को बनाया निशाना, दिनदहाड़े लाखों की चोरी

बेगूसराय में दबंगों का तांडव, घर पर चढ़कर फायरिंग और पत्थरबाजी, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार

बेगूसराय में दबंगों का तांडव, घर पर चढ़कर फायरिंग और पत्थरबाजी, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक आरोपी गिरफ्तार

कोई अल्पसंख्यक होता तो योगेंद्र साव की तरह निष्कासित करती क्या कांग्रेस: भानु प्रताप शाही

झारखंड

कोई अल्पसंख्यक होता तो योगेंद्र साव की तरह निष्कासित करती क्या कांग्रेस: भानु प्रताप शाही