जगन्नाथपुर हत्याकांड: 6 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, एसडीपी...

जगन्नाथपुर हत्याकांड: 6 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने विस्तार से दी जानकारी

जगन्नाथपुर हत्याकांड 6 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने विस्तार से दी जानकारी

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क:  पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मात्र 6 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान छोटामहुलडीहा निवासी 20 वर्षीय मुकेश बारजो के रूप में हुई है.

जंगल से मिला था शव

घटना के संबंध में चाईबासा अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ बहामन टुटी, और जगन्नाथपुर एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि 15 जून 2026 को काटेपाड़ा के ग्रामीण मुंडा ने जगन्नाथपुर पुलिस को सूचना दी कि ग्राम काटेपाड़ा जंगल स्थित सुखदेवलंगर नाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है, जिससे काफी दुर्गंध आ रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया. 

कपड़ों से हुई पहचान, पुरानी रंजिश आई सामने
  
देर शाम तक आसपास के क्षेत्र में शिनाख्त कराई गई. मृतक की पहचान मुकेश बारजो, पिता पीतम बारजो, ग्राम छोटामहुलडीहा, थाना जगन्नाथपुर के रूप में हुई. मृतक की पत्नी बुधनी गोप बारजो 19 वर्ष ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही फंटुस लागुरी से आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था. उस दौरान फंटुस लागुरी ने मुकेश को जान से मारने की धमकी दी थी.

पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

बुधनी गोप बारजो के लिखित आवेदन के आधार पर जगन्नाथपुर थाना कांड सं0-33/2026, 16 जून 2026 को धारा-103(1)/238 बीएनएस 2023 के तहत फंटुस लागुरी उम्र करीब 35 वर्ष, पिता स्व0 सुबेदार लागुरी, ग्राम छोटामहुलडीहा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई.

छापेमारी दल ने किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर राफेल मुर्मू द्वारा छापेमारी दल का गठन किया गया. तकनीकी शाखा की सहायता से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 जून 2026 को आरोपी फंटुस लागुरी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

छापामारी टीम में थे शामिल

जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर राफेल मुर्मू ,नोवामुडी अंचल पुलिस निरीक्षक बासुदेव मुंडा, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टिन्कु कुमार दास,
 विश्वनाथ हेम्ब्रम, मनमथो प्रधान, अभय कुमार, तकनीकी शाखा चाईबासा और जगन्नाथपुर थाना, सशस्त्र बल शामिल हैं.

पंडरा की एक शराब दुकान के शटर में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, वारदात में कोई नुकसान नहीं

संबंधित सामग्री

राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी

झारखंड

राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के 10 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट का दर्जा प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.

बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

झारखंड

बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

गुमला में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के कोना टोली गांव का है जहां एक युवक के बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई.

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

एडीजे-4 संजीव भाटिया की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए भरनो निवासी निरल तिग्गा को 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है.

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

झारखंड

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचीता मोड़ स्थित बाईपास रोड पर बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

झारखंड

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.