मांडर के भारथी ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन में अंर्तराष्ट्रीय नर्स दिवस का आयोजन, उपस्थित नर्सों को किया गया सम्मानित

By : Vaibhaw Vikram
मांडर के भारथी ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन में अंर्तराष्ट्रीय नर्स दिवस का आयोजन, उपस्थित नर्सों को किया गया सम्मानित

न्यूज11 भारत 
मांडर/डेस्क:
भारथी गु्रप ऑफ इंस्टीच्यूशन के अंतर्गत सतीश कुमार सिन्हा मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं भारथी कॉलेज ऑफ नर्सिंग कन्दरी, माण्डर, रांची मे  मंगलवार को आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फलोरेंस नाईटेंगेल की जयंति के अवसर पर अंर्तराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिम्स के निदेशक प्रोफेसर डॉ. राजकुमार, विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय कि  सचिव नितिन परासर, शैक्षिणिक सचिव डॉ. दीपाली परासर, महाविद्यायल के डीन डॉ. उपेन्द्र उपाध्याय उपस्थित रहें. 

इस कार्यक्रम का मुख्य प्रसंग 'नर्सें हमारा भविष्य, सशक्त नर्सें जीवन बचाती है' रहा, जो स्वास्थ्य सेवा में उनके महत्व को रेखांकित करता है. डॉ. राजकुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए बुद्ध के सिधांतों पर प्रकाश डाला एवं उनके सीखों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी. साथ ही उन्होंने फलोरेंस नाईटेंगेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी दयालुता एवं सदभावना को अपनाने की बात की. चिकित्सा एवं नर्सिंग के क्षेत्र के विषय में अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अवसरों से भरा हुआ है जिसकी कोई सीमा नहीं है, नर्सिंग एक प्रोफशन नहीं है यह पूण्य कमाने का जरिया है. 

नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा करने के लिए उन्होंने महाविद्यायल एवं छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की प्राचार्या निहारिका वास्तव एवं उप-प्राचार्या अंजेला गाड़ी एवं शिक्षकगण, रश्मि तिर्की, दीप्सा कर्माकार, बिदिश देबनाथ, जीनत परवीन, मो० अब्दाल अन्सारी, सुषमा कुमारी, श्वेता पाड़ेया, पूर्णिमा कुमारी , मोनिका बाड़ा, एम०डी० अफरोज, लवकुश कुमार, अर्चना कुमारी, शशिभूषण जायसवाल, अल्का कुमारी, तुलसी दास, सहित अन्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा में जल कर वसूली एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी, डीसी ने दिए निर्देश

संबंधित सामग्री

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

अमलाबाद कोलियरी में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

राहुल गांधी खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ करेंगे संवाद, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, ऑस्कर 2027 के लिए हुई नामित, भारतीय भाषाओं की 33 फिल्मों में रही जूरी की पहली पसंद

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, ऑस्कर 2027 के लिए हुई नामित, भारतीय भाषाओं की 33 फिल्मों में रही जूरी की पहली पसंद

‘गोंधल’ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की ओर से जाने वाली फिल्म बनी