गढ़वा में चक्रवाती वर्षा से हुई फसल क्षति की भरपाई हेतु किसानों से जिला प्रशासन न...

गढ़वा में चक्रवाती वर्षा से हुई फसल क्षति की भरपाई हेतु किसानों से जिला प्रशासन ने तत्काल सूचना देने की अपील की

गढ़वा में चक्रवाती वर्षा से हुई फसल क्षति की भरपाई हेतु किसानों से जिला प्रशासन ने तत्काल सूचना देने की अपील की

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (B-PMFBY), कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में जानकारी दी है कि हाल ही में आए चक्रवाती तूफान एवं भारी वर्षा से जिले के कई प्रखंडों में फसलों को नुकसान पहुँचा है. इस परिस्थिति में उपायुक्त ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसलों की हुई क्षति की सूचना निर्धारित समय सीमा के भीतर अवश्य दें, ताकि उन्हें बीमा योजना एवं आपदा प्रबंधन सहायता का लाभ समय पर मिल सके. फसल या उपज को नुकसान होने पर किसान को 72 घंटे (तीन दिन) के भीतर सूचना देना अनिवार्य है. यह समय सीमा बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (B-PMFBY) के नियमों के अनुसार तय की गई है.

किसान सीधे टोल-फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर अपनी फसल हानि की सूचना दर्ज करा सकते हैं. किसान ‪+91 7065514447‬ पर व्हाट्सएप संदेश भेजकर आवश्यक जानकारी व फोटो साझा कर सकते हैं. किसान अपने प्रखंड के सहकारिता कार्यालय या जिला कृषि पदाधिकारी के कार्यालय में जाकर भी सूचना दे सकते हैं.जिन किसानों ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा नहीं कराया है, वे अपने खेत का जियो-टैग फोटोग्राफ, फसल का विवरण एवं रकवा (क्षेत्रफल) दर्ज करते हुए आवेदन संबंधित अंचल अधिकारी के कार्यालय में जमा करें.

ऐसे किसानों को आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा.उपायुक्त श्री यादव ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कर्मचारी एवं पंचायत सेवकों को भेजकर फसल क्षति का शीघ्र आकलन कराएं, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर राहत मिल सके. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत केवल फसल कटाई के उपरांत 14 दिनों के भीतर हुई क्षति ही बीमा दावे के लिए पात्र मानी जाएगी. अतः किसानों को सलाह दी जाती है कि वे 72 घंटे के भीतर सूचना देना न भूलें.उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि जिले के सभी किसान भाई-बहनों से अनुरोध है कि वे समय पर फसल क्षति की सूचना दें, ताकि सरकार द्वारा निर्धारित बीमा राशि एवं आपदा सहायता शीघ्रता से उपलब्ध कराई जा सके.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए पारा शिक्षक मार्टिन कच्छप 11 साल बाद भी नहीं लौटे घर

संबंधित सामग्री

दर्दनाक सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल, NH-19 पर 20 KM लगा लंबा जाम

झारखंड

दर्दनाक सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल, NH-19 पर 20 KM लगा लंबा जाम

दोनों पैदल सड़क किनारे चल रहे थे, तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के राज्य स्तरीय चयन में भाग लेंगे छह स्वयंसेवक

झारखंड

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के राज्य स्तरीय चयन में भाग लेंगे छह स्वयंसेवक

राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया 8 सितंबर को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग परिसर में आयोजित होगी

सकुशल बरामद किए गए विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र, एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के पास से किया गया था अपहरण 

झारखंड

सकुशल बरामद किए गए विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र, एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के पास से किया गया था अपहरण 

विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है.

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

झारखंड

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

आयोजित शोक सभा में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

झारखंड

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

30 सितंबर, 2024 को नशे की हालत में लोहे के रॉड से पीटकर अपनी पत्नी शांति देवी की हत्या कर दी थी