धनबाद जिले में भी मोंथा तूफान के असर से तेज हवा के साथ बारिश प्रारंभ

आपदा प्रबंधन विभाग ने तूफान को लेकर किया अलर्ट जारी

By : Admin
धनबाद जिले में भी मोंथा तूफान के असर से तेज हवा के साथ बारिश प्रारंभ

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: धनबाद : मोंथा तूफान से धनबाद में रुक रुक कर हो रही है बारिश एलर्ट जारी मंगलवार की शाम से ही बारिश देर रात तक कई राज्यों में भारी बारिश हुई है तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड के संताल परगना के चार जिलों में मूसलधार बारिश की चेतावनी दी गई है। वही धनबाद में भी तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। धनबाद जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने मोंथा तूफान को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा 'मोंथा' चक्रवात एक ट्रॉपिकल तूफान के रूप में तेजी से सक्रिय हो रहा है और मौसम विभाग द्वारा यह अनुमान व्यक्त किया गया है कि आने वाले दिनों में यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से झारखंड के दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में तेज हवाएँ, भारी वर्षा तथा वज्रपात की संभावना जताई गई है।

इस परिप्रेक्ष्य में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने तत्काल निम्नलिखित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए:

  1. आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को एनडीआरएफ/एसडीआरएफ टीमों को संभावित प्रभावित क्षेत्रों में तैयार स्थिति में रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
  2. निचले व जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहाँ के लोगों को सुरक्षित स्थलों पर स्थानांतरित करने की योजना बनाने हेतु नगर आयुक्त, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी तथा चिरकुंडा नगर परिषद को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिला के सभी विभागों को किसी भी आपातकाल परिस्थिति से निपटने के लिए समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक आकस्मिक सेवाओं हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
  3. संचार व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त एवं सक्रिय रखने हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
  4. सभी बीडीओ, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों को चौबीसों घंटे निगरानी और रेस्पॉन्स के लिए निर्देशित किए गए।
  5. उपायुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को निर्देशित किया की जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सतर्क करें कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें: नाथनगर में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव बोले, एनडीए की सरकार में बिहार के बदलेगा विकास का नक्शा

संबंधित सामग्री

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ