महुआडांड़ थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब नष्ट, होली को लेकर पुलिस सख्त

महुआडांड़ थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब नष्ट, होली को लेकर पुलिस सख्त

महुआडांड़ थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब नष्ट होली को लेकर पुलिस सख्त

वसीम/न्यूज11  भारत

महुआडांड़/डेस्क:  होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से लातेहार जिला अंतर्गत अनुमंडल महुआडांड़ थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाया. सोमवार को थाना क्षेत्र के दीपाटोली उरांव टोला में थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में तैयार महुआ शराब को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

अभियान के दौरान अवैध रूप से शराब निर्माण में संलिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिया गया कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति होने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि होली जैसे त्योहार के दौरान कुछ असामाजिक तत्व शराब के नशे में हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करते हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि शराब पीकर उत्पात मचाने, सार्वजनिक शांति भंग करने या किसी भी अवैध कार्य में लिप्त पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस प्रशासन ने बताया कि पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और होली तक विशेष अभियान जारी रहेगा. इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए मांग की है कि त्योहार के दौरान इसी तरह सख्ती बरती जाए, ताकि होली का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाया जा सके.

यह भी पढ़ें: सीवान: मंत्री मंगल पांडेय के होली मिलन समारोह में पहुंचे कई भोजपुरी कलाकार

संबंधित सामग्री

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

झारखंड

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

झारखंड

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

झारखंड

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

हाईकोर्ट ने श्रमिक अधिकारों के संरक्षण में सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सजा की अनुपातिकता जांचने का अधिकार लेबर कोर्ट को

झारखंड

हाईकोर्ट ने श्रमिक अधिकारों के संरक्षण में सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सजा की अनुपातिकता जांचने का अधिकार लेबर कोर्ट को