पति ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, पारिवारिक कलह बताया

पति ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, पारिवारिक कलह बताया

पति ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग पारिवारिक कलह बताया

न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क:
आनंदपुर थाना क्षेत्र के नारायण टोला में मंगलवार सुबह  आपसी विवाद के बाद एक 36 वर्षीय युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया. युवक की पहचान नारायण टोला निवासी सुमित जोजोवार के रूप में हुई है. इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सुमित जोजोवार का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई हुआ था. बहस इतनी बढ़ गई कि सुमित गुस्से में आकर घर में रखे पेट्रोल को अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगा ली.घटना के बाद परिजनों और आस पास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सुमित बुरी तरह झुलस चुका था.घटना के बाद परिजनों को अस्पताल ले जाने में काफी समय लग गया. 

सुबह 9 बजे की इस घटना के बाद घायल युवक को दोपहर करीब 1:30 बजे मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार, सुमित लगभग 80 प्रतिशत तक झुलस चुका है. मनोहरपुर सीएचसी में डॉक्टरों ने तुरंत उसका प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: 12 वर्षों का इंतजार खत्म : पर्वतपुर कोल ब्लॉक का रास्ता साफ, 10 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

संबंधित सामग्री

गावां में सड़क किनारे फेंकी मिली 10 माह की मासूम बच्ची, इलाज के बाद चाइल्ड केयर को सौंपा गया

झारखंड

गावां में सड़क किनारे फेंकी मिली 10 माह की मासूम बच्ची, इलाज के बाद चाइल्ड केयर को सौंपा गया

स्वच्छता और हरित पहल में लातेहार का नाम रोशन, चंदवा का तुरीसोत विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

झारखंड

स्वच्छता और हरित पहल में लातेहार का नाम रोशन, चंदवा का तुरीसोत विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

गावां में अवैध नर्सिंग होम के संचालन के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, 24 घंटे में मांगे गए कागजात

झारखंड

गावां में अवैध नर्सिंग होम के संचालन के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, 24 घंटे में मांगे गए कागजात

किरीबुरू में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

झारखंड

किरीबुरू में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4 ड्रग पैडलर को किया गया गिरफ्तार.. 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

झारखंड

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4 ड्रग पैडलर को किया गया गिरफ्तार.. 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद