घर में चोरी का खुलासा, काम करने वाली महिला गिरफ्तार, जमीन में छिपे मिले लाखों के जेवर

घर में चोरी का खुलासा

घर में चोरी का खुलासा, काम करने वाली महिला गिरफ्तार, जमीन में छिपे मिले लाखों के जेवर

आमदा ओपी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व मोबाइल बरामद

घर में चोरी का खुलासा काम करने वाली महिला गिरफ्तार जमीन में छिपे मिले लाखों के जेवर

मधु सुदन/न्यूज़11 भारत 
सरायकेला/डेस्क:
आमदा ओपी पुलिस ने घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी के मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार महिला की निशानदेही पर उसके घर के पीछे जमीन में छिपाकर रखे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं. बरामद जेवरात की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को घर से आभूषण चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही आमदा ओपी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की. जांच के दौरान संदेह के आधार पर घर में काम करने वाली एक महिला से पूछताछ की गई. पूछताछ के क्रम में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर टीम ने गुलगुलिया बस्ती स्थित महिला के घर के पीछे तलाशी ली.

तलाशी के दौरान जमीन में छिपाकर रखे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए गए. गिरफ्तार महिला की पहचान 22 वर्षीय तुम मोदी उर्फ दुर्गा श्री मोदी उर्फ कशिश के रूप में हुई है. पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर उसका सत्यापन शुरू कर दिया है. साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी की इस घटना में महिला के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं थी. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

संबंधित सामग्री

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

झारखंड

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

सर्वसम्मति से पप्पू यादव को लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बड़की बनुवा का अध्यक्ष चुना गया.