प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर 1.33 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक

हाईवोल्टेज ड्रामा

प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर 1.33 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक

करीब साढ़े तीन घंटे तक चला रेस्क्यू, बिजली आपूर्ति बंद कर युवक को सुरक्षित उतारा गया

प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा शादी की मांग को लेकर 133 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क: बरमसिया ओपी क्षेत्र के चंडीपुर गांव में गुरुवार को प्रेम प्रसंग को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. शादी की मांग को लेकर 18 वर्षीय युवक करीब 100 फीट ऊंचे 1.33 लाख वोल्ट क्षमता वाले बिजली टावर पर चढ़ गया. घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.

जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान पेटरवार थाना क्षेत्र के पढ़ियाटांड़ निवासी जगमोहन मुंडा के पुत्र सूरज मुंडा (18) के रूप में हुई है. वह बरमसिया ओपी क्षेत्र के चंडीपुर स्थित अपने ननिहाल में रहकर चंदनकियारी के प्लस टू उच्च विद्यालय में पढ़ाई करता है.

बताया जाता है कि युवक का उसी क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध था. हाल के दिनों में युवती और उसके परिवार द्वारा संबंध समाप्त किए जाने के बाद युवक मानसिक रूप से आहत था. गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे वह युवती से शादी की मांग को लेकर गांव के समीप स्थित हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया.

घटना की सूचना मिलते ही चंदनकियारी के अंचल अधिकारी (सीओ) रवि आनंद, सीआई रविंद्र कुमार, चंदनकियारी थाना एवं बरमसिया ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची. सुरक्षा को देखते हुए सबसे पहले टावर की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई. इसके बाद पुलिस, प्रशासन और ग्रामीणों के समझाने-बुझाने के प्रयास शुरू हुए.

करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत और ग्रामीणों द्वारा युवक की बात पर उचित पहल का आश्वासन दिए जाने के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे युवक स्वयं टावर से नीचे उतर आया. इसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल चिकित्सकीय जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदनकियारी भेज दिया.

घटना के दौरान आसपास के कई गांवों से हजारों की संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: एक नाबालिग छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, दो महीने बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं

संबंधित सामग्री

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की रिपोर्टिंग होगी सुलभ, सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों में लगेगा एडीआर QR कोड

झारखंड

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की रिपोर्टिंग होगी सुलभ, सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों में लगेगा एडीआर QR कोड

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव (एडवर्स ड्रग रिएक्शन-एडीआर) की रिपोर्टिंग अब पहले से अधिक सरल और सुलभ होगी.

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

SIR कार्य में लापरवाहरी बरतने वाले पदाधिकारियों/कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश

CBI की कार्रवाई: समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के अधिकारी के आवास से पिस्टल और कारतूस बरामद

बिहार

CBI की कार्रवाई: समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के अधिकारी के आवास से पिस्टल और कारतूस बरामद

समस्तीपुर रेल मंडल में सीबीआई की कार्रवाई लगातार जारी है. सीबीआई की टीम ने डीआरएम कार्यालय से हिरासत में लिए गए सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरुण कुमार मंडल से अधिकारी क्लब में पूछताछ जारी रखी है.

एक नाबालिग छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, दो महीने बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं

झारखंड

एक नाबालिग छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, दो महीने बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं

आशंका है एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चला गया

बाघमारा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बाघमारा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.