न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स से जुड़े जनहित याचिका और स्वत: संज्ञान मामले में बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले पर विस्तृत सुनवाई की. पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने ACB को निर्देश दिया था कि अतिक्रमण के बावजूद नक्शा पास करने और रसीद जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए. इस आदेश के खिलाफ रांची नगर निगम की ओर से एक आईए दाखिल कर आपत्ति दर्ज की गई थी.
सुनवाई के दौरान राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन स्वयं अदालत में उपस्थित हुए और निगम की आपत्ति का समर्थन करते हुए कहा कि संबंधित पक्ष को सुने बिना इस प्रकार का आदेश पारित नहीं किया जाना चाहिए. हालांकि, अदालत ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया और आईए को डिस्पोज करते हुए स्पष्ट किया कि संबंधित पक्ष अपनी बात अब एसीबी के समक्ष रख सकता है. इसी दौरान रिम्स के विकास कार्यों और जीवन रक्षक मशीनों की खरीद से जुड़े मामले में समय सीमा समाप्त होने पर अदालत ने राज्य सरकार और रिम्स को राहत देते हुए समयसीमा बढ़ाकर अप्रैल तक कर दी. अदालत ने निर्देश दिया कि निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी की जाए.
ये भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई, मुजफ्फरपुर सदर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक घुस लेते गिरफ्तार
रिम्स से जुड़े जनहित याचिका और स्वत: संज्ञान मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, ACB जांच का निर्देश बरकरार
संबंधित सामग्री
ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद
15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया
बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां
हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया
Asian Games 2026 के दूसरे दिन भारत के हाथ आए 4 पदक, आज 2 रजत और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते, पदकों की संख्या हुई 6
भारत के हाथ अब तक नहीं आया कोई स्वर्ण पदक
जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी
तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई
रांची रेल मंडल अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर चल रहा विकास कार्य, ब्लॉक की वजह से ट्रेनें का परिचालन प्रभावित
इस रूट पर जाने वाले यात्री यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेनों की स्थिति