न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: अवैध खनन से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी सुनील यादव की जप्त की गई सामान की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. याचिका पर अगली सुनवाई 4 अक्टूबर को होगी. सुनील यादव ने 25 जून को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जप्त की गई सामान रिलीज करने की गुहार लगाई है.
बता दें कि, कुर्की के द्वारान सुनील यादव के घरेलू सामान को जांच एजेंसी ED ने जब्त किया था. कुर्की ईडी की गिरफ्त से दूर रहने से पहले हुई थी. सुनील यादव को 26 अगस्त 2023 को गिरफ्तार कर लिया गया था. 1250 करोड़ के अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंकज मिश्रा के साथ सुनील यादव, उनके भाई दाहू यादव और पिता पशुपति यादव को भी लिप्त पाया था. फिलहाल सुनील यादव जमानत पर जेल से बाहर है. उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है.
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि