पीएलएफआई के सोनू पंडित की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

By : Admin
पीएलएफआई के सोनू पंडित की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के करीबी सहयोगी रमन कुमार साहू उर्फ सोनू पंडित की जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी हो गई हैं. एनआईए की विशेष अदालत ने आदेश सुरक्षित रख दिया है, जिसका फैसला 5 दिसंबर को सुनाया जाएगा.

क्या है मामला?
एनआईए ने 15 दिसंबर 2023 को बिहार समेत चार राज्यों में बड़े पैमाने पर छापेमारी की थी. इसी दौरान पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के बहरी गांव से सोनू पंडित को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और तब से वह जेल में बंद हैं.

छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम को मौके से कई तरह की संवेदनशील और संदिग्ध सामग्री मिली थी, जो मामले की गंभीरता को और बढ़ा देती हैं. बरामद सामान में सबसे पहले भारतीय सेना की बड़ी संख्या में वर्दियां शामिल थी, जिनका इस्तेमाल किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या भेष बदलने के लिए किया जा सकता था. इसके अलावा टीम को हथियार, कारतूस और गोला-बारूद जैसे खतरनाक सामग्री भी मिली थी. घर की तलाशी में कई गोपनीय दस्तावेज, डायरी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद हुए. इसी क्रम में पेन ड्राइव, डीवीआर, सिम कार्ड और मोबाइल फोन भी मिले, जिनसे डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही हैं. इसके अलावा 3 लाख रुपये नकद और जेवरात भी जब्त किए गए, जिनके स्रोत और उपयोग की जांच चल रही हैं. 12 नवंबर को सोनू पंडित ने कोर्ट में जमानत की याचिका दाखिल की थी, जिस पर अब फैसला 5 दिसंबर को आएगा. 

यह भी पढ़े: नालंदा में बढ़ता अपराध: टेंट संचालक भोसु यादव 25 नवंबर से लापता, परिजनों ने थाने का किया घेराव

संबंधित सामग्री

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ