न्यूज11 भारत
गोड्डा/डेस्क: गोड्डा के दिव्यांग छात्र फैजान को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सम्मानित किया. फैज़ान ने जैक बोर्ड की परीक्षा में दिव्यांग श्रेणी में टॉप किया था. बता दें कि फैज़ान मुंह से कलम पकड़कर लिखता है. उसने जैक परीक्षा में 93 फीसदी अंक हासिल किया है. फैजान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया. उसने कहा कि दिव्यांग श्रेणी के छात्रों के लिए योजना शुरू करने का लाभ मिला है. फैज़ान ने बताया कि वह यूपीएसी की परीक्षा की तैयारी करना चाहता है. मंत्री इरफान अंसारी ने उसकी पढ़ाई का भार उठाने की बात कही है.
यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच, परिमल नथवानी के नामांकन पत्र पर दर्ज करवाई गई आपत्ति