दुमका सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया औचक निरीक्षण, ला...

दुमका सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

दुमका सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने किया औचक निरीक्षण लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दुमका सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान मरीजों की संख्या और अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए यहां और डॉक्टरों की आवश्यकता है.

अस्पताल में पाई गई विभिन्न कमियों पर मंत्री ने सदर अस्पताल के अधीक्षक एवं सिविल सर्जन को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

डॉ. अंसारी ने कहा, “स्वास्थ्य सेवाओं में खामियां किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएंगी. जनता को बेहतर इलाज और सम्मानजनक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मैं स्वयं हर 15 दिन पर औचक निरीक्षण करूंगा और व्यवस्थाओं की समीक्षा करूंगा.”

उन्होंने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है. हमारा लक्ष्य है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलें.

मंत्री ने डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और अधिकारियों से अपील करते हुए कहा, “हम जनता के लिए अच्छा काम करना चाहते हैं. इसमें प्रशासन और डॉक्टरों का सहयोग आवश्यक है. सभी मिलकर काम करें ताकि लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.”

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का दुमका सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दुमका सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, चिकित्सीय सुविधाओं, दवा उपलब्धता एवं मरीजों को मिल रही सेवाओं का जायजा लिया. मंत्री के अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. उन्होंने अधिकारियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की शिष्टाचार मुलाकात

संबंधित सामग्री

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

राजनीति

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन