गावां में अवैध नर्सिंग होम के संचालन के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, 24 घं...

गावां में अवैध नर्सिंग होम के संचालन के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, 24 घंटे में मांगे गए कागजात

गावां में अवैध नर्सिंग होम के संचालन के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी 24 घंटे में मांगे गए कागजात

संदीप बरनवाल/न्यूज़11 भारत
गावां/डेस्क:
गावां में संचालित निजी नर्सिंग होमों की जांच के लिए मंगलवार को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान मिशिका नर्सिंग होम एवं जीवन नर्सिंग होम का निरीक्षण किया गया. जांच के दौरान जीवन नर्सिंग होम में मौजूद कर्मी संस्थान के संचालन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. निरीक्षण में यह भी पता चला कि नर्सिंग होम में बीती रात एक मरीज का ऑपरेशन किया गया था तथा मरीज वहीं भर्ती भी था. हालांकि जांच के समय नर्सिंग होम के संचालक मौजूद नहीं मिले.

चिकित्सा पदाधिकारी ने संचालक को 24 घंटे के भीतर नर्सिंग होम संचालन से संबंधित सभी आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान केंद्र में नियमित चिकित्सक एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की भी कमी पाई गई.

पूछताछ में कर्मियों ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर नवादा, पटना समेत अन्य स्थानों से चिकित्सकों को बुलाकर ऑपरेशन कराया जाता है. इस पर डॉ. नवीन कुमार ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि नर्सिंग होम संचालन के लिए 24 घंटे चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है.

डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि दोनों नर्सिंग होमों से वैध दस्तावेज मांगे गए हैं. निर्धारित समय के भीतर कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, क्लीनिक एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: किरीबुरू में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

संबंधित सामग्री

गावां में सड़क किनारे फेंकी मिली 10 माह की मासूम बच्ची, इलाज के बाद चाइल्ड केयर को सौंपा गया

झारखंड

गावां में सड़क किनारे फेंकी मिली 10 माह की मासूम बच्ची, इलाज के बाद चाइल्ड केयर को सौंपा गया

स्वच्छता और हरित पहल में लातेहार का नाम रोशन, चंदवा का तुरीसोत विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

झारखंड

स्वच्छता और हरित पहल में लातेहार का नाम रोशन, चंदवा का तुरीसोत विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

किरीबुरू में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

झारखंड

किरीबुरू में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4 ड्रग पैडलर को किया गया गिरफ्तार.. 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

झारखंड

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4 ड्रग पैडलर को किया गया गिरफ्तार.. 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

झारखंड राज्यसभा चुनाव: JMM और कांग्रेस ने तय किए अपने पोलिंग एजेंट, इन्हें मिली जिम्मेदारी 

झारखंड

झारखंड राज्यसभा चुनाव: JMM और कांग्रेस ने तय किए अपने पोलिंग एजेंट, इन्हें मिली जिम्मेदारी 

सांसद नासिर हुसैन होंगे कांग्रेस उम्मीदवार के काउंटिंग एजेंट