न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: ₹730 करोड़ के GST चोरी मामले में जेल में जेल में बंद अमित अग्रवाल उर्फ कारोबारी विक्की भालोटिया की जमानत याचिका पर बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने ED से जवाब मांगा है. हाई कोर्ट ने चार सप्ताह में काउंटर एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश ईडी को दिया है. केस की सुनवाई न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में हुई. बता दें कि फर्जी कंपनियों और जाली दस्तावेजों के माध्यम से GST चोरी का आरोप अमित अग्रवाल पर है. इससे पहले 25 मई, 2026 को PMLA कोर्ट से जमानत याचिका खारिज हो चुकी है. इस आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गयी है. 22 जुलाई को होगी मामले की अगली सुनवाई.
यह भी पढ़ें: 13 जुलाई को होने वाली है बहुचर्चित प्रथम JPSC नियुक्ति घोटाला मामले की सुनवाई, 30 आरोपियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!