हजारीबाग वन भूमि घोटाला: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के खिलाफ ACB ने दाखिल की चार्जशीट

हजारीबाग वन भूमि घोटाला: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के खिलाफ ACB ने दाखिल की चार्जशीट

हजारीबाग वन भूमि घोटाला निलंबित ias विनय कुमार चौबे के खिलाफ acb ने दाखिल की चार्जशीट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में ACB ने निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. ACB ने 11 जनवरी 2026 को विनय कुमार चौबे को रिमांड पर लिया था. इससे पहले मंत्रिमंडल निगरानी एवं सचिवालय विभाग से अनुमति मिलने के बाद 25 सितंबर 2025 को हजारीबाग थाना कांड संख्या 11/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले में निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे के साथ उनके करीबी और नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय सिंह सहित कई अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. एफआईआर दर्ज होने के बाद ACB ने विनय सिंह को गिरफ्तार किया था.

ACB की जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला हजारीबाग के तत्कालीन डीसी के रूप में विनय कुमार चौबे के कार्यकाल से जुड़ा हुआ है. जांच के अनुसार, उनके कार्यकाल के दौरान वन भूमि से संबंधित पांच प्लॉटों की अवैध जमाबंदी कराई गई थी, जिसे वर्ष 2013 में रद्द कर दिया गया था.बताया गया है कि संबंधित भूमि गैरमजरूआ खास जंगल-झाड़ी श्रेणी की थी, जिसका केंद्र सरकार की अनुमति के बिना गैर-वानिकी उपयोग किया गया. यह वन संरक्षण अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है. ACB का आरोप है कि अधिकारियों की आपसी मिलीभगत से खरीदार विनय सिंह ने आपराधिक साजिश के तहत इस अवैध जमाबंदी को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल की राजनीति में क्या बरकरार रहेगा ममता बनर्जी का दबदबा? क्या चलेगा BJP का जादू..बांग्लादेश बवाल का होगा असर!

संबंधित सामग्री

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण