नंदकिशोर कुमार/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: सरना समाज की एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक रविवार को डुमरी आंगनबाड़ी परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य बेला देवी ने की. बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 23 जनवरी को आदिवासी धार्मिक स्थल ककड़ोलता में आयोजित होने वाले राज्यकीय मेले में समाज के सभी लोगों के सामूहिक रूप से शामिल होने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही 18 जनवरी को सामाजिक पिकनिक सह मिलन समारोह आयोजित करने पर भी सहमति बनी. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस अवसर पर आसपास के एवं अन्य गांवों से समाज के अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को और मजबूत किया जा सके. मौके पर पंचायत समिति सदस्य बेला देवी ने कहा कि सरना समाज की संस्कृति, परंपरा और धार्मिक पहचान को बनाए रखने के लिए इस तरह के सामूहिक आयोजन बेहद जरूरी हैं. ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलता है और समाज में एकता व सहयोग की भावना मजबूत होती है. बैठक में बीरेंद्र भगत, अजय भगत, अमूल भगत, देवेश भगत, सत्यम उरांव, विवेश भगत, रक्षाबंधन, अनिल उरांव, अमित उरांव, अनुराधा देवी, दिलकुमारी देवी, संपत्ति देवी, हीरामुनि देवी, बिमला देवी, सुखमनी देवी, जसिंता देवी, बिमला कुजूर, दिलीप उरांव सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: राजधानी के हिंदपीढ़ी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जेएमएम नेताओं ने किया याद*