गुमला: डुमरी थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

गुमला: डुमरी थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

गुमला डुमरी थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

नंदकिशोर कुमार/न्यूज11  भारत 

डुमरी/डेस्क:  डुमरी थाना परिसर में रविवार को होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी ने की. इस दौरान मुख्य रूप से चैनपुर सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र राम, डुमरी प्रमुख जीवंती एक्का, थाना प्रभारी शशि प्रकाश एवं एसआई मनोज कुमार उपस्थित रहे बैठक में होलिका दहन एवं होली पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था, आपसी समन्वय और शांति बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई. अधिकारियों ने पर्व को पारंपरिक एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की.

बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सद्भाव का पर्व है, इसे मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए. उन्होंने विशेष रूप से कहा कि किसी पर जबरन रंग न डाला जाए और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि से दूर रहें सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र राम ने कहा कि कोई भी पर्व इस प्रकार मनाया जाए जिससे पूरे प्रखंड की सकारात्मक पहचान बने और आपसी प्रेम बना रहे बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं.

इस मौके पर रबिंद्र भारती, सुनील, लगन महतो, जगरनाथ प्रसाद, हैदर अली, अनिल ताम्रकार, ब्रजेन्द्र गोपाल पांडे, जवाहर कवर, नीलम एक्का, अलाउद्दीन अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा वीर शहीद रघुनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्त संग्रहीत

संबंधित सामग्री

भाकपा-मार्क्सवादी झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था, भरनो चौक पर सभा

झारखंड

भाकपा-मार्क्सवादी झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था, भरनो चौक पर सभा

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

झारखंड

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

झारखंड

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

झारखंड

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

News11.News11 India.News11 India News, Jharkhand, Jharkhand News,

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी