गुमला: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में किया गया स्वास्थ्य मेला का आयोजन

गुमला: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में किया गया स्वास्थ्य मेला का आयोजन

गुमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में किया गया स्वास्थ्य मेला का आयोजन

नंदकिशोर कुमार/न्यूज11  भारत

डुमरी/डेस्क:  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी परिसर में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग एवं झारखंड सरकार की ओर से स्वास्थ्य मेला का भव्य आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन .प्रमुख जीवंती एक्का ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उद्घाटन के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, सहिया, एएनएम एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे. सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों के स्वागत एवं कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने कहा कि इस तरह के मेले से स्थानीय मरीजों को एक ही जगह पर सभी तरह के स्वास्थ्य सुविधा का निःशुल्क लाभ मिलता है.

वहीं  उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए .प्रमुख जीवंती एक्का ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जाएं. स्वास्थ्य मेला इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. इस तरह के आयोजनों से गरीब, असहाय एवं दूर-दराज के लोगों को निःशुल्क जांच और इलाज की सुविधा मिलती है. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से इसी तरह सेवा भावना के साथ कार्य करने की अपील की. स्वास्थ्य मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे. स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने प्रत्येक स्टॉल का निरीक्षण किया साथ ही उपस्थित मरीजों से उनका हाल जाना. स्टॉल में सामान्य रोग जांच, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन, पोषण परामर्श, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच, नेत्र जांच, दंत चिकित्सा, आयुष एवं मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित स्टॉल प्रमुख रूप से शामिल थे. 

यह भी पढ़ें: बालूमाथ: गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारण के लिए बैठक कल

संबंधित सामग्री

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात 

झारखंड

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात 

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

झारखंड

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

झारखंड

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

झारखंड

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी