निजी लाभ के लिए सरकारी सम्पत्ति को किया गया नष्ट, चार माह पूर्व बने पीसीसी को तो...

निजी लाभ के लिए सरकारी सम्पत्ति को किया गया नष्ट, चार माह पूर्व बने पीसीसी को तोड़ा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

निजी लाभ के लिए सरकारी सम्पत्ति को किया गया नष्ट चार माह पूर्व बने पीसीसी को तोड़ा ग्रामीणों में भारी आक्रोश

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: बेंगाबाद प्रखंड के खुटरीबाद गांव में एक व्यक्ति द्वारा पीसीसी रोड को तोड़कर निजी लाभ के लिए पिलर खड़ा करने का मामला सामने आया है. ग्रामीण साबीर अंसारी और हाजी टेको मियां ने बताया कि चार माह पूर्व ही गांडेय विधायक सरफराज अहमद के विधायक कोटा से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था, जिसे अब इसराइल मियां , अयूब अंसारी, इकबाल अंसारी और इरफान अंसारी नामक व्यक्ति द्वारा पीसीसी तोड़कर निजी कार्य के लिए पिलर खड़ा किया जा रहा है.

ग्रामीणों ने इसका जमकर विरोध किया और बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर प्रशासन से निर्माण कार्य को रोककर जांच पड़ताल करने की मांग की है. ग्रामीणों का आरोप है कि इसराइल अंसारी अपने निजी लाभ के लिए पीसीसी सड़क को तोड़ रहे हैं, जिससे गांव के लोगों को परेशानी हो रही है.

पुलिस मामले की जानकारी में जुट गई है और जल्द ही कार्रवाई करने की बात कही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा की जाए.

ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचा सके. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और दोषियों को सजा दिलाई जाए.

यह भी पढ़ें: वन अधिकार और शहादत दिवस को लेकर संयुक्त ग्राम सभा मंच ने बनाई रणनीति

संबंधित सामग्री

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

झारखंड

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार