घाटशिला उपचुनाव: स्कॉर्पियो पर चढ़कर प्रचार करने पर जयराम महतो को शोकॉज नोटिस जारी

घाटशिला उपचुनाव: स्कॉर्पियो पर चढ़कर प्रचार करने पर जयराम महतो को शोकॉज नोटिस जारी

घाटशिला उपचुनाव स्कॉर्पियो पर चढ़कर प्रचार करने पर जयराम महतो को शोकॉज नोटिस जारी

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: घाटशिला उपचुनाव के प्रचार के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो को नियमों की अनदेखी करना महंगा पड़ गया. घाटशिला उपचुनाव प्रचार के दौरान  एक रैली में स्कॉर्पियो वाहन के ऊपर बैठकर जनसंपर्क करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो गया है, जो चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन दर्शाता है.

जमशेदपुर के डीसी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि घाटशिला में आयोजित रैली के दौरान चार पहिया वाहन पर बैठकर या खड़े होकर प्रचार करना सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है. निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित राजनीतिक दल या उम्मीदवार को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. यदि समय पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, प्रचार के दौरान किसी भी वाहन के ऊपर बैठना या खड़ा होना प्रतिबंधित है, क्योंकि इससे न सिर्फ कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, बल्कि सुरक्षा पर भी खतरा उत्पन्न होता है. अब यह देखना होगा कि जयराम महतो इस मामले में क्या प्रतिक्रिया देते हैं और प्रशासन इस पर आगे क्या कदम उठाता है. 

 

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

संबंधित सामग्री

चैनपुर के जारी में भीषण सड़क हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल, एंबुलेंस नहीं मिलने से निजी वाहन से गुमला ले गए परिजन

झारखंड

चैनपुर के जारी में भीषण सड़क हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल, एंबुलेंस नहीं मिलने से निजी वाहन से गुमला ले गए परिजन

पोटका प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन वितरण योजना के तहत विधायक संजीव सरदार ने 17 किसानों को दिए बकरी और बतख

झारखंड

पोटका प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन वितरण योजना के तहत विधायक संजीव सरदार ने 17 किसानों को दिए बकरी और बतख

गुमला:  चैनपुर के प्रेमनगर में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात, ग्रामीणों में आक्रोश

झारखंड

गुमला: चैनपुर के प्रेमनगर में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात, ग्रामीणों में आक्रोश

पश्चिम बंगाल में लापता हुआ भरनो के तुरीअम्बा गांव का वृद्ध,परिजनों ने खोजबीन की लगाई गुहार

झारखंड

पश्चिम बंगाल में लापता हुआ भरनो के तुरीअम्बा गांव का वृद्ध,परिजनों ने खोजबीन की लगाई गुहार

गांडेय में 15वीं वित्त योजनाओं को लेकर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक, सभी पंचायतों के मुखिया और पंचायत सेवकों ने लिया भाग

झारखंड

गांडेय में 15वीं वित्त योजनाओं को लेकर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक, सभी पंचायतों के मुखिया और पंचायत सेवकों ने लिया भाग