घाघरा: शादी से लौट रही नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

घाघरा: शादी से लौट रही नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

घाघरा शादी से लौट रही नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में आक्रोश है. घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार पीड़िता गांव में आयोजित एक शादी समारोह से देर रात घर लौट रही थी. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और जबरन तालाब किनारे सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. डरी हुई पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और पूरी घटना अपने परिजनों को बताई. शनिवार सुबह पीड़िता की मां उसे लेकर थाना पहुंची और लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ त्वरित छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पीड़िता कक्षा सात की छात्रा बताई जा रही है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद में कई मतदाताओं के नाम इधर से उधर, वार्ड बदलने से बदला मतदान केंद्र, मतदाता परेशान

संबंधित सामग्री

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

झारखंड

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार