लातेहार के बारियातू में स्टोन माइंस परिसर में फायरिंग, हाईवा वाहन को बनाया निशाना

By : Vaibhaw Vikram
लातेहार के बारियातू में स्टोन माइंस परिसर में फायरिंग, हाईवा वाहन को बनाया निशाना

न्यूज11 भारत
लातेहार/डेस्क:
लातेहार जिले के बारियातू: थाना क्षेत्र अंतर्गत गोनिया पंचायत स्थित चुम्बा स्टोन माइंस परिसर में सोमवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी कर इलाके में दहशत फैला दी. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब छह बजे बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी चुम्बा स्टोन माइंस के समीप पहुंचे और परिसर में खड़े हाईवा वाहन पर दो से चार राउंड फायरिंग कर फरार हो गए. गोलीबारी की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

घटना की सूचना मिलते ही माइंस संचालक अमित कुमार तथा बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मामले की जांच जारी है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त ने 'हिट एंड रन' के 34 मामलों को दी स्वीकृति, लाभुकों को मिलेगा कुल 68 लाख रुपये का मुआवजा
 
संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।