न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: राम नवमी जुलूस के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के उपलक्ष्य में सोमवार को मणिनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में मणिनाथ मंदिर परिसर में सम्मान समारोह सह सामूहिक भोज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में श्री श्री नरसिंह आश्रम नव दुर्गा मंदिर राम नवमी महासमिति, महाबीर मंडल राम नवमी अखाड़ा समिति, पारिजातेश्वर बनमाली राम नवमी अखाड़ा समिति एवं मणिनाथ राम नवमी अखाड़ा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य साथ ही प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे. समारोह के दौरान मणिनाथ सेवा समिति की ओर से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.
मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव एवं मनोहरपुर के बीडीओ शक्तिकुंज, कनीय अभियंता अमर कुमार को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ शक्तिकुंज ने कहा कि मनोहरपुर में राम नवमी शोभा यात्रा का शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन सभी अखाड़ा समितियों के सहयोग से संभव हुआ है, जिसके लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं. उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा भी जल्द ही सम्मान समारोह आयोजित कर प्रशासन एवं आमजन के बीच समन्वय और सौहार्द को और मजबूत किया जाएगा.
इस अवसर पर हिंदू जागृति मंच के अध्यक्ष शशि सिंह सहित राजेश सिंह, राधेश सिंह, चंचल रवानी (चीकू), सौरभ साह, अरविंद लोहार, विष्णु साह, प्रदीप मिश्रा, बब्बू श्रीवास्तव, गोविंदा यादव, विक्रम सिंह, निखिल साह, विजय यादव, उमेश सोनी, सूरज पांडे, लाला पाठक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: कुपोषण से लड़ाई को लेकर कुकडु सभागार में की गई बैठक, कुपोषण प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से कराया गया अवगत