न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची से एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है, जिसमें 13 वर्षीय बच्ची के लापता होने के बाद उसकी हत्या का खुलासा हुआ है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र सुबोध पाठक और राहुल पाठक को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड़ गांव की है, जहां से 13 वर्षीय नंदनी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी. जांच के दौरान सामने आया कि 13 मार्च को बच्ची के साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई.
शव को गयाजी ले जाकर किया गया दाह संस्कार
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से बच्ची के शव को गयाजी ले जाकर दाह संस्कार कर दिया. मामले में यह भी खुलासा हुआ है कि एक स्थानीय डॉक्टर ने शव को ठिकाने लगाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराई थी. पुलिस ने डॉक्टर को भी आरोपी बनाया है, जबकि एंबुलेंस चालक को गवाह के रूप में शामिल किया गया है. जांच में यह भी सामने आया कि करीब आठ वर्ष पहले सुबोध पाठक 13 वर्षीय नंदनी को अपनी पुत्री के रूप में लेकर रातू आया था. वहीं, आरोपी राहुल पाठक की नजर बच्ची पर रहती थी, जो इस जघन्य अपराध की एक अहम कड़ी मानी जा रही है. पुलिस को गुमराह करने के लिए बच्ची के कथित पिता, जो औरंगाबाद में रहते हैं, ने भी भ्रामक जानकारी दी थी.
ये भी पढ़ें- रांची: मुंहबोले भाई ने ली मासूम की जान, लापता होने की कहानी गढ़ी.. गयाजी में छुपके से कराया अंतिम संस्कार
गढ़ी गई बच्ची के लापता होनी की झूठी कहानी, हत्या कर गयाजी में कर दिया अंतिम संस्कार, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
संबंधित सामग्री
लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति
उपायुक्त के निर्देशानुसार विभागीय कार्रवाई पूर्ण, शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत
राजधानी रांची में सावधान! भीड़भाड़ वाले इलाके और शॉपिंग सेंटर अब शातिर चोर गिरोह के निशाने पर हैं!
आपकी जरा-सी लापरवाही और पलक झपकते ही कीमती सामान गायब!
करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट
गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।
मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे
राज्य सरकार की सहभागिता से धनबाद समेत कई जगहों पर कोयले की चोरी हो रही है - निशिकांत दुबे
रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा
आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है