बेंगाबाद के महदईया में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन ने...

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण

बेंगाबाद के महदईया में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन ने रोका का निर्माण कार्य

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत सोनबाद पंचायत के महदैया मौजा में सरकारी गैर मजरूआ जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाकर अतिक्रमण और घेराबंदी किए जाने का मामला सामने आया है.

बेंगाबाद के महदईया में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण ग्रामीणों में आक्रोश प्रशासन ने रोका का निर्माण कार्य

मनीष मंडल/न्यूज11 भारत 
बेंगाबाद/डेस्क:
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत सोनबाद पंचायत के महदैया मौजा में सरकारी गैर मजरूआ जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाकर अतिक्रमण और घेराबंदी किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि माफिया यहां बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहे थे.

जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली, उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया. ग्रामीणों की शिकायत पर बेंगाबाद के अंचल अधिकारी सफी आलम और थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों को देखते ही वहां काम कर रहे सभी मजदूर मौके से फरार हो गए. 

अंचल अधिकारी ने निर्माण कार्य को तुरंत रुकवा दिया और जमीन से संबंधित कागजात की मांग की. उन्होंने कहा कि पहले सरकारी जमीन को चिन्हित किया जाएगा. इसके बाद अतिक्रमण कर निर्माण करा रहे भू-माफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ नोटिस भेजी जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्षों से महदैया गांव के ग्रामीण इसी जमीन पर गाय, बैल और बकरी जैसे मवेशियों के लिए चारागाह के रूप में इस्तेमाल करते आ रहे थे. अब भू-माफिया द्वारा फर्जी कागजात के सहारे इसे कब्जा करने से गांव में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने गिरिडीह उपायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर में खुद को पुलिस बताकर रिटायर्ड रेलकर्मी से ₹5 लाख के आभूषण ठगे, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

चक्रधरपुर में खुद को पुलिस बताकर रिटायर्ड रेलकर्मी से ₹5 लाख के आभूषण ठगे, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर में ठगों के हौसले बुलंद हैं. यहाँ पुलिस का खौफ दिखाकर एक रिटायर्ड रेलकर्मी से करीब 5 लाख रुपये के सोने के जेवर ठगने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.

मझगांव निवासी BSF जवान की अचानक मौत, गांव में गार्ड-ऑफ-ऑनर के साथ अंतिम संस्कार

झारखंड

मझगांव निवासी BSF जवान की अचानक मौत, गांव में गार्ड-ऑफ-ऑनर के साथ अंतिम संस्कार

राजस्थान जैसलमेर के रामगढ़ में पद स्थापित देश की सेवा में तैनात एक और वीर ने अंतिम सांस ली.

सारंडा में नक्सलियों के खात्मे और अपराध पर जीरो टॉलरेंस, एसपी अमित रेनू की सख्त रणनीति

झारखंड

सारंडा में नक्सलियों के खात्मे और अपराध पर जीरो टॉलरेंस, एसपी अमित रेनू की सख्त रणनीति

पश्चिमी सिंहभूम में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने और नक्सलियों के सफाए के लिए पुलिस ने कमर कस ली है.

रिनपास ओपीडी में हुई घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित, 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

झारखंड

रिनपास ओपीडी में हुई घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित, 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

रिनपास (रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकियाट्री एंड एलाइड साइंसेज) के ओपीडी परिसर में 10 जुलाई 2026 को हुई घटना के बाद संस्थान प्रशासन ने जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है.

छोटकी खरगडीहा में तालाब बनी सड़क पर मछली छोड़कर ग्रामीणों ने जगाई विभाग की नींद

झारखंड

छोटकी खरगडीहा में तालाब बनी सड़क पर मछली छोड़कर ग्रामीणों ने जगाई विभाग की नींद

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत छोटकी खरगडीहा में ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की समस्या को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया.