न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनीतिक नेता स्वर्गीय अजित पवार के अस्थि कलश को उनके सुपुत्र पार्थ पवार द्वारा झारखंड भेजा गया था. यह अस्थि कलश दिल्ली से अनिल वर्मा द्वारा स्वयं झारखंड लाया गया, जिसे झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं झारखंड के पूर्व एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह के पास पूरे सम्मान एवं श्रद्धा भाव के साथ सुपुर्द किया गया.
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय अजित पवार एवं सिंह परिवार के बीच वर्षों से केवल राजनीतिक ही नहीं, बल्कि आत्मीय, पारिवारिक एवं विश्वासपूर्ण संबंध रहे हैं. यह रिश्ता पारस्परिक स्नेह, सम्मान और भावनात्मक निकटता पर आधारित रहा है. इसी गहरे पारिवारिक जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए पार्थ पवार द्वारा अस्थि कलश झारखंड भेजा गया, जिसके पश्चात राजधानी रांची में शांति पाठ एवं अस्थि विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
यह कार्यक्रम 06 फरवरी 2026 को रांची के पुंदाग स्थित विनय कुमार सिंह उर्फ बिनु सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड, के आवास पर पूरी श्रद्धा, शांति एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति पाठ किया गया तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना करते हुए प्रार्थना की गई.
इस अवसर पर कमलेश कुमार सिंह के भाई विनय कुमार सिंह उर्फ बिनु सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड, की विशेष रूप से गरिमामयी उपस्थिति रही. उनके साथ कमलेश कुमार सिंह की पुत्री मनीषा सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड – अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, भी उपस्थित रहीं. दोनों ने अन्य परिजनों एवं उपस्थित जनसमूह के साथ स्वर्गीय अजित पवार जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
इसके अतिरिक्त सिंह परिवार के सदस्य, निकट संबंधी एवं सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. प्रमुख रूप से धर्मेन्द्र सिंह, संतोष सिंह,विनय सिंह, आदर्श सिंह, संजय महतो, जिलानी अंसारी, जसवीर सिंह, आरिफ खान, ओम प्रकाश सिंह, उमेश गोस्वामी, विमल गोराई, अर्जुन कर्मकार, महेश ठाकुर, सुमन सिंह, मुन्ना सिंह, राणा ऋषिकेश सिंह, मनीष सिंह, करण सिंह एवं दिलीप सिंह सहित अन्य लोगों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं धार्मिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ.
ये भी पढ़ें- अवैध हिरासत मामले में चतरा के डीएसपी व दो थाना प्रभारियों को झारखंड हाईकोर्ट की सख्त फटकार
कमलेश सिंह से पारिवारिक रिश्ते के चलते झारखंड पहुंचा स्वर्गीय अजित पवार का अस्थि कलश
रांची में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.