SIR कैंप

बगोदर में SIR कैंप का प्रमंडलीय आयुक्त ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तेजी लाने के निर्देश

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार को बगोदर प्रखंड की दोंदलो पंचायत सचिवालय में SIR के तहत लगाए गए विशेष कैंप का निरीक्षण किया.

By : Ark Sahuliyar
बगोदर में SIR कैंप का प्रमंडलीय आयुक्त ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तेजी लाने के निर्देश

न्यूज़11 भारत 
बगोदर/डेस्क:
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार को बगोदर प्रखंड की दोंदलो पंचायत सचिवालय में SIR के तहत लगाए गए विशेष कैंप का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कैंप में चल रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रगति की समीक्षा की.

कैंप पहुंचने पर बीडीओ निशा कुमारी, सीओ प्रवीण कुमार, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह और मुखिया तुलसी महतो ने आयुक्त का स्वागत किया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने फॉर्म संख्या 6 और 8 के तहत अब तक प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली. साथ ही, जिन बूथों पर इन फॉर्मों को भरा गया है, उनकी मैपिंग की स्थिति की भी समीक्षा की.

आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि SIR के कार्य में और तेजी लाई जाए और निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी कार्य समय पर पूरा किए जाएं. उन्होंने मतदाताओं की सुविधा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान किसी भी मतदाता को परेशानी नहीं होनी चाहिए. निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, थाना प्रभारी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.
 
संबंधित सामग्री

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

अमलाबाद कोलियरी में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

राहुल गांधी खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ करेंगे संवाद, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, ऑस्कर 2027 के लिए हुई नामित, भारतीय भाषाओं की 33 फिल्मों में रही जूरी की पहली पसंद

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, ऑस्कर 2027 के लिए हुई नामित, भारतीय भाषाओं की 33 फिल्मों में रही जूरी की पहली पसंद

‘गोंधल’ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की ओर से जाने वाली फिल्म बनी

ठेकेदार संजय डालमिया के भतीजे को ED ने जमशेदपुर के कदमा से किया गिरफ्तार- सूत्र 

ठेकेदार संजय डालमिया के भतीजे को ED ने जमशेदपुर के कदमा से किया गिरफ्तार- सूत्र 

संजय डालमिया के आवास और कार्यालय पर 15 घंटे से छापेमारी चल रही

बीसीसीआई की 95वीं सालाना आम बैठक में अरुण धूमल और एम खैरुल जमाल मजूमदार IPL गवर्निंग काउंसिल में फिर मिली जगह

बीसीसीआई की 95वीं सालाना आम बैठक में अरुण धूमल और एम खैरुल जमाल मजूमदार IPL गवर्निंग काउंसिल में फिर मिली जगह

बीसीसीआई ने 2025-26 वित्तीय वर्ष के ऑडिट खातों और 2026-27 के वार्षिक बजट को मंजूरी के साथ लिए कई महत्वपूर्ण फैसले