मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

बैठक

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण तथा युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: मेरा युवा भारत रामगढ़ द्वारा समाहरणालय सभागार में जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में की गई. बैठक में जिला युवा अधिकारी ने मेरा युवा भारत के उद्देश्यों, पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण तथा युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम, युवा मंडल विकास अभियान सहित अन्य पहलों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक युवाओं को मेरा युवा भारत से जोड़ने का आह्वान किया. उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्लस टू विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मेरा युवा भारत के नोडल पदाधिकारी एवं परिसर प्रतिनिधि नामित किए जाएंगे तथा सर्वाधिक युवा पंजीकरण कराने वाले संस्थानों को जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक सम्मानित किया जाएगा.

उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को नोडल बनाते हुए समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी और साथ ही कहा कि सभी विभागों एवं शैक्षणिक संस्थानों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिकाधिक युवाओं का मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह मंच युवाओं को राष्ट्र निर्माण, कौशल विकास एवं स्वयंसेवी गतिविधियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है और  कहा कि मेरा युवा भारत की पहुँच जिले के अंतिम छोर पर रहने वाले प्रत्येक युवा तक सुनिश्चित की जानी चाहिए. वहीं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  को  मेरा युवा भारत की गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार कि जिम्मेदारी दी.

बैठक में उप विकाश आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग के पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के पदाधिकारी , तथा मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक उपस्थित रहे.

बैठक में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने, अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा जिले में मेरा युवा भारत की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई. उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

संबंधित सामग्री

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

प्रशासन ने इस निर्णय से नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

ग्रामीणों के मांगपत्र पर प्रशासन ने दिया भरोसा, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई व लंबित वन पट्टा मामलों का होगा शीघ्र निष्पादन

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

झारखंड

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

डीसी सिमडेगा ने सभी मामलों के त्वरित निष्पादन करने का दिए निर्देश

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

झारखंड

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकू पानी में कार और स्कूटी में हुई थी टक्कर

पिपरवार के कनौदा गांव के ग्रामीणों ने पिपरवार जीएम को सौंपा ज्ञापन

झारखंड

पिपरवार के कनौदा गांव के ग्रामीणों ने पिपरवार जीएम को सौंपा ज्ञापन

पिपरवार भूमिगत खदान के कोयला उत्पादन व डिस्पैच को कनौदा रोड सेल से संचालित करने की मांग