विरोध प्रदर्शन

फूल बसिया रेलवे साइडिंग सीसीएल रोड को विस्थापित ग्रामीणों ने किया जाम, घंटों कोयला परिवहन कार्य रहा बाधित

रोजगार, धूल-गर्द से निजात और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर साइडिंग जाने वाली सीसीएल सड़क को करीब 8 घंटे तक रखा बाधित

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
फूल बसिया रेलवे साइडिंग सीसीएल रोड को विस्थापित ग्रामीणों ने किया जाम,  घंटों कोयला परिवहन कार्य रहा बाधित

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

बालूमाथ/डेस्क: फूलबसिया सीसीएल साइडिंग के विस्थापित और प्रभावित ग्रामीण महिलाओं ने रोजगार, धूल-गर्द से निजात और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर साइडिंग जाने वाली सीसीएल सड़क को करीब 8 घंटे तक बाधित रखा गया. सड़क जाम के कारण फूलबसिया रेलवे कोल साइडिंग की ओर होने वाला कोयला परिवहन कई घंटों तक प्रभावित रहा.बताया गया कि एक दिन पहले मगध क्षेत्र में सीआईएसएफ की ओर से फूलबसिया साइडिंग के पीछे कथित अवैध कोयला भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की गई थी. इसके बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई और विस्थापित प्रभावित क्षेत्र की महिलाओं ने सीसीएल की सड़क पर प्रदर्शन करते हुए आवागमन रोक दिया.प्रदर्शन कर रही ग्रामीण महिलाओं का कहना था कि साइडिंग निर्माण के कारण उनकी उपजाऊ जमीन चली गई है. वहीं, कोयला परिवहन के दौरान उड़ने वाली धूल और गर्द से आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, धूल के कारण सड़क के आसपास खेती और फसल उत्पादन भी प्रभावित होता है.महिलाओं ने कहा कि जमीन जाने के बाद उनके सामने रोजगार और आजीविका का संकट पैदा हो गया है. उनका दावा है कि वे टोकरी के माध्यम से कोयला चुनकर किसी तरह अपनी आजीविका चलाती हैं, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई के बाद यह साधन भी प्रभावित हो रहा है.
रोजगार और विकास की मांग

ग्रामीण महिलाओं ने विस्थापित और प्रभावित क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ धूल-गर्द की समस्या से राहत दिलाने की मांग की. इसके अलावा सड़क, पानी, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास की भी मांग उठाई गई.ग्रामीणों के प्रदर्शन के कारण सीसीएल की फूलबसिया रेलवे कोल साइडिंग की ओर जाने वाली सड़क पर आवागमन बाधित रहा. इससे कोयला परिवहन भी कई घंटों तक प्रभावित हुआ.

पहल के बाद खत्म हुआ जाम

मामले की जानकारी मिलने के बाद सीसीएल परियोजना पदाधिकारी और पुलिस पिकेट प्रभारी ने ग्रामीणों से बातचीत की. अधिकारियों की पहल के बाद करीब 8 घंटे बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया.फिलहाल ग्रामीणों की मांगों और विस्थापन से जुड़े मुद्दों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा जारी है. ग्रामीणों ने रोजगार, प्रदूषण से राहत और प्रभावित क्षेत्रों के विकास की मांग प्रशासन एवं सीसीएल प्रबंधन के समक्ष रखी है.

यह भी पढ़ें: सही नहीं चल रही शेयर बाजार की चाल! सेंसेक्स की 1,247अंक ने डुबोए निवेशकों के 4.33 लाख करोड़, क्या हैं जिम्मेवार कारक?

संबंधित सामग्री

10 जून 2022 को हुए रांची हिंसा मामले में 22 नमाजद में से 05 को दो साल की सजा, लगाया गया 3 हज़ार रूपए का जुर्माना 

10 जून 2022 को हुए रांची हिंसा मामले में 22 नमाजद में से 05 को दो साल की सजा, लगाया गया 3 हज़ार रूपए का जुर्माना 

10 जून 2022 को रांची में हुई हिंसा मामले में 22 नमाजद में से 5 दोषियों को 2 साल की सजा सुनाई गयी है.

RINPAS में शुरू होगी 20 बेडेड इंडोर बाल एवं किशोर चिकित्सा इकाई

RINPAS में शुरू होगी 20 बेडेड इंडोर बाल एवं किशोर चिकित्सा इकाई

डीपीएन कोर्स और बाल एवं जेरिएट्रिक क्षेत्र में एमडी की पढ़ाई फिर शुरू करने का निर्देश

मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर Rahul Gandhi ने जताया दुःख, कहा- मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ

मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर Rahul Gandhi ने जताया दुःख, कहा- मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखण्ड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री तृषा सिंह के निधन पर दुःख जताया है.

अनंत चतुर्दशी: 14 गांठों वाले डोरे में छिपा है 14 लोकों का रहस्य

अनंत चतुर्दशी: 14 गांठों वाले डोरे में छिपा है 14 लोकों का रहस्य

भगवान विष्णु की आराधना, अनंत सूत्र धारण और व्रत-कथा श्रवण का विशेष महत्व

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त क

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त क

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढ़स, ईश्वर से इस कठिन दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की