हजारीबाग भूमि घोटाला मामले में ACB के समन के बावजूद अब तक पेश नहीं हुई स्निग्धा सिंह, तीसरा समन जारी

Third summons issued against Snigdha Singh

हजारीबाग भूमि घोटाला मामले में ACB के समन के बावजूद अब तक पेश नहीं हुई स्निग्धा सिंह, तीसरा समन जारी

हजारीबाग भूमि घोटाला मामले में acb के समन के बावजूद अब तक पेश नहीं हुई स्निग्धा सिंह तीसरा समन जारी

न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क:
IAS विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहते वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री और नियमों के विरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े मामले में नामजद आरोपी स्निग्धा सिंह अब तक ACB के समक्ष पेश नहीं हुई हैं. ACB ने उन्हें पूछताछ के लिए पहले दो बार समन भेजा था, लेकिन दोनों बार वह अनुपस्थित रहीं. अब एजेंसी ने उनके खिलाफ तीसरा समन जारी किया है. एसीबी ने नए समन में स्निग्धा सिंह को निर्देश दिया है कि वे कार्यालय में उपस्थित होकर जांच में सहयोग करें. 

विवादित जमीन पर नेक्सजेन नामक शोरूम संचालित 
इस मामले में ACB ने अब तक आईएएस विनय चौबे के करीबी माने जाने वाले ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह, लैंड ब्रोकर विजय सिंह और तत्कालीन सदर अंचल अधिकारी शैलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. स्निग्धा सिंह ACB कांड संख्या 11/2025 की नामजद आरोपी हैं. ACB की जांच के अनुसार, जिस विवादित भूमि को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, वह विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के नाम पर दर्ज है. यह भूमि हजारीबाग के सदर अंचल अंतर्गत थाना नंबर 252 के तहत बभनवे मौजा, हल्का संख्या 11 में स्थित है. इसमें खाता नंबर 95 के प्लॉट नंबर 1055, 1060 और 848 का कुल रकबा 28 डिसमिल तथा खाता नंबर 73 के प्लॉट नंबर 812 का रकबा 72 डिसमिल बताया गया है. बताया जा रहा है कि उक्त भूमि पर वर्तमान में "नेक्सजेन" नामक शोरूम संचालित हो रहा है, जो विनय सिंह और स्निग्धा सिंह के कब्जे में है.

ACB ने जारी किया तीसरा समन
दो समन मिलने के बाद स्निग्धा सिंह ने हजारीबाग स्थित ACB की स्पेशल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन फिलहाल उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिली है. एसीबी सूत्रों के अनुसार, अगर वे तीसरे समन के बाद भी पेश नहीं होती हैं, तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सकती है. यह मामला राज्य में भ्रष्टाचार और सरकारी भूमि के दुरुपयोग से जुड़े गंभीर आरोपों की ओर इशारा करता है, जिस पर अब ACB की नजरें टिकी हैं.

ये भी पढ़ें- छठ पूजा से पहले झरिया क्षेत्र के घाटों की सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विधायक रागिनी सिंह ने DC को लिखा पत्र
 

संबंधित सामग्री

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

झारखंड

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

NEET-UG 2026 का परिणाम जारी हो गया है. झारखंड के सहर्ष कुमार गुप्ता 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनें हैं. इसके अलावा जेवीएम श्यामली के छात्रों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

झारखंड

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

30 से 180 दिन तक बिना वैध आपत्ति लंबित मिले आवेदन, पांच अंचल अधिकारियों पर 2.68 लाख का जुर्माना