देवघर: सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत आमजन को किया जा रहा जागरूक

देवघर: सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत आमजन को किया जा रहा जागरूक

देवघर सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत आमजन को किया जा रहा जागरूक

शुभेंदु गुप्ता/न्यूज 11 भारत

देवघर/डेस्क:  उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 के नवमे दिन "Shining Safety" के तहत विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान मालवाहक वाहन एवं पैसेंजर वाहन में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप का अधिष्ठापन कर वाहनों का लाइट,इंडिकेटर,डीपर,हार्न इत्यादि कि जाँच किया गया. इसके अलावा NHAI सड़क निर्माण कार्य करने वाले एजेंसी एलोन इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड में सड़क निर्माण कार्य करने वाले कर्मियों के बिच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क में अवस्थित Structure defective के कारण कुछ स्थल पर दुर्घनाए लगातार घटित होने के कारण ब्लैक स्पॉट के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा किया गया. 

सड़क निर्माण अभियंता को निर्माण कार्य के दौरान आवश्यक सड़क सुरक्षा उपकरणों का अधिष्ठापन से सबंधित चर्चा किया गया. इसके अलावे आज सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ का देवीपुर प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी, देवीपुर के द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में सड़क सुरक्षा शपथ समारोह आयोजित किए, इसके उपरांत रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरण कर सड़क सुरक्षा महत्त्व के बारे में आम लोगो को अवगत कराया गया. इस दौरान कार्यक्रम में मोटरयान निरीक्षक,देवघर अमित कुमार झा, सुभाष तिग्गा, प्रथम कुमार रजवार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, देवघर शिव कुमार राय, प्रधान लिपिक टीएन मिश्रा, सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक, प्रविंद कुमार, आईटी सहायक अजय कुमार एवं अन्य कार्यालय तथा पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पुंदाग में महाशिवरात्रि पूजा की तैयारी, नई समिति का गठन

संबंधित सामग्री

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

झारखंड

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

सिल्ली डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

आवागमन और स्वास्थ्य दोनों का स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन