गांडेय में विवाह भवन निर्माण व डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू कराने की मांग

विवाह भवन निर्माण

गांडेय में विवाह भवन निर्माण व डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू कराने की मांग

गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक ने रविवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को आवेदन सौंपकर गांडेय में विवाह भवन निर्माण एवं मेदनीसारे स्थित डिग्री कॉलेज में शीघ्र पठन-पाठन शुरू कराने की मांग क

गांडेय में विवाह भवन निर्माण व डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू कराने की मांग

न्यूज़11भारत
गांडेय/डेस्क:
गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक ने रविवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को आवेदन सौंपकर गांडेय में विवाह भवन निर्माण एवं मेदनीसारे स्थित डिग्री कॉलेज में शीघ्र पठन-पाठन शुरू कराने की मांग की. प्रमुख ने आवेदन में कहा कि गांडेय में अब तक एक भी विवाह भवन नहीं है. 

इसके अभाव में क्षेत्र के लोगों को विवाह समेत अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने जनहित को देखते हुए गांडेय में जल्द विवाह भवन का निर्माण कराने का आग्रह किया.

उन्होंने यह भी कहा कि मेदनीसारे में डिग्री कॉलेज का भवन बनकर तैयार है, लेकिन अब तक वहां पठन-पाठन शुरू नहीं हो सका है. इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है. प्रमुख राजकुमार पाठक ने मंत्री से जनहित के इन दोनों महत्वपूर्ण मामलों में शीघ्र पहल कर विवाह भवन के निर्माण तथा डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू कराने की मांग की.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.