ग्रामीणों को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान जागरूकता के लिए मैदान में उतरे डीसी, दवा सेवन का दिया संदेश

ग्रामीणों को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान जागरूकता के लिए मैदान में उतरे डीसी, दवा सेवन का दिया संदेश

jखेल छात्रावास का भी निरीक्षण,खिलाड़ियों के भोजन की गुणवत्ता जांची

ग्रामीणों को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान जागरूकता के लिए मैदान में उतरे डीसी दवा सेवन का दिया संदेश

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क:  फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र द्वारा 10 से 25 फरवरी तक चलाए जा रहे पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शत-प्रतिशत ग्रामीणों को फाइलेरिया रोधी दवा सेवन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

इसी क्रम में सोमवार को जिले के उपायुक्त अजय नाथ झा ने सिविल सर्जन अभय भूषण प्रसाद के साथ चंदनकियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अभियान की प्रगति की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ क्षेत्रों में लक्ष्य की पूर्ति शत-प्रतिशत नहीं हो पाई है. इस पर उपायुक्त ने चिकित्सा प्रभारी डॉ. तृप्ति पांडेय समेत स्वास्थ्यकर्मियों को हर हाल में निर्धारित तिथि तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया.

इस अवसर पर उपायुक्त ने स्वयं फाइलेरिया उन्मूलन की दवा का सेवन कर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया और ग्रामीणों से दवा अवश्य लेने की अपील की.

इसके उपरांत उन्होंने खेल छात्रावास स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा इसकी उपयोगिता बनाए रखने पर बल दिया. निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु खिलाड़ियों के लिए तैयार सूजी का हलवा चखकर गुणवत्ता की भी जांच की. मौके पर बीडीओ अजय वर्मा, सीओ रवि आनंद सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सहरसा में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम