गढ़वा सदर अस्पताल में DC दिनेश यादव ने HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का किया शुभारंभ

गढ़वा सदर अस्पताल में DC दिनेश यादव ने HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का किया शुभारंभ

किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में सरकार के कदम को बताया महत्वपूर्ण

गढ़वा सदर अस्पताल में dc दिनेश यादव ने hpv वैक्सीनेशन कार्यक्रम का किया शुभारंभ

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा जिला स्वास्थ्य समिति गढ़वा द्वारा सदर अस्पताल परिसर में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस HPV वैक्सीन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गढ़वा उपायुक्त दिनेश यादव ने कहा कि HPV वैक्सीन किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा सर्वाइकल कैंसर से बचाव प्रदान करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित, प्रभावी तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO द्वारा अनुशंसित है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों के उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य के लिए इस टीकाकरण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें. वहीं गढ़वा सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि HPV वैक्सीन का मुख्य उद्देश्य 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की बच्चियों को सुरक्षा प्रदान करना है. वर्तमान में विशेष रूप से 14 वर्ष की आयु तक की बच्चियों को लक्षित किया गया है, जिनका 15वां वर्ष प्रारंभ हो चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टीका दिया जायेगा.उन्होंने बताया कि HPV वायरस महिला एवं पुरुष दोनों में पाया जा सकता है. सामान्यतः मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली इम्यून सिस्टम वाले व्यक्तियों में यह वायरस स्वतः समाप्त हो जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर रूप धारण कर सकता है, विशेषकर किशोरियों में, जिससे सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है.

वहीं कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि देशभर में इस अभियान की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मार्च को राजस्थान के अजमेर से की गई, जिसके उपरांत इसे सभी राज्यों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान जन-जागरूकता पर विशेष बल दिया गया. उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि नियमित टीकाकरण से महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाया जा सकता है और भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है. जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों से पुनः आग्रह किया है कि वे अपनी बेटियों को HPV वैक्सीन अवश्य दिलवाएँ तथा इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें. वहीं इस मौके पर डीडीएम सुजीत मुंडा के साथ कई डॉक्टर,स्वास्थ्यकर्मी,स्वास्थ्य सहिया भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: हबीबपुर में हथियार लहराने का वायरल वीडियो: दो अपराधी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

संबंधित सामग्री

रांची: डोरंडा अवर प्रमंडल अंतर्गत गांधीनगर शुक्ला कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति आंशिक बाधित रहेगी

झारखंड

रांची: डोरंडा अवर प्रमंडल अंतर्गत गांधीनगर शुक्ला कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति आंशिक बाधित रहेगी

पेयजल विभाग घोटाला मामले में ED का बड़ा कदम, संतोष कुमार और ललिता सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दायर 

झारखंड

पेयजल विभाग घोटाला मामले में ED का बड़ा कदम, संतोष कुमार और ललिता सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दायर 

ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा

झारखंड

ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा

अनुमंडल कार्यालय, बुंडू के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में  निर्वाचन कार्य से संबंधित बैठक आहूत

झारखंड

अनुमंडल कार्यालय, बुंडू के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्य से संबंधित बैठक आहूत

निंद्रा कारीटांड में नौ स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत गौरव स्मृति महोत्सव संपन्न

झारखंड

निंद्रा कारीटांड में नौ स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत गौरव स्मृति महोत्सव संपन्न

कलश यात्रा, ध्वजारोहण व जतरा मेला के साथ हुआ भव्य आयोजन