न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: सोशल मिडिया पर एक वीडियो तेजी से वाइरल हो रहा जिसमें एक कार सवार युवक ने दुकानदार से किसी बात के विवाद के बाद गाड़ी मे बैठा तक़रीबन 100 मीटर तक घसीटा और फैक दिया यह पूरी वारदात की किसी ने वीडियो बना लिया.पूरा मामला केंदुआडीह थाना क्षेत्र के केंदुआ पूल स्थित दुकानदार का था.
जहाँ होली के एक दिन पूर्व कार चालक फल के दुकान के पास अपनी गाड़ी रोक कही चल जाता हैं आने के बाद कार चालक यूवक का किसी बात क़ो लेकर दुकानदार के साथ विवाद हो जाता हैं देखते. देखते दोनों मे हाथापाई हो जाता हैं जिसके बाद कार चालक जाने लगता हैं फिर एक बार दोनों उलझ जाते हैं. जिसके बाद कार चालक युवक उसे कार मे खींच 100मीटर दूर ले जाकर कार से फेंक देता हैं जिससे वह घायल हो जाता हैं. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल क़ो इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया घायल राजकुमार की पत्नी ने आरोपी यूवक के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगा केंदुआडीह मे मामला दर्ज करवाया. वही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
यह भी पढ़ें: विश्रामपुर करकट्टा क्षेत्र के घरों में पड़ी दरार, ग्रामीणों में दहशत का माहौल