जन-शिकायतों के निपटारे को लेकर CPGRAMS की समीक्षा बैठक 7 अप्रैल को, गृह विभाग ने DGP को लिखा पत्र 

By : Ark Sahuliyar
जन-शिकायतों के निपटारे को लेकर CPGRAMS की समीक्षा बैठक 7 अप्रैल को, गृह विभाग ने DGP को लिखा पत्र 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड सरकार राज्य में जन-शिकायतों के शीघ्र समाधान को लेकर सक्रिय नजर आ रही है. इसी दिशा में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पुलिस मुख्यालय को एक अहम निर्देश जारी किया है. विभाग के अवर सचिव लखन राम नायक ने इस संबंध में डीजीपी को पत्र भेजा है.

7 अप्रैल को होगी समीक्षा बैठक
पत्र में बताया गया है कि केंद्र सरकार के CPGRAMS पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा की जाएगी. इसके लिए 7 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे बैठक निर्धारित की गई है. यह बैठक राज्य के नोडल पदाधिकारी-सह-सचिव, कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से की जाएगी, जिसमें शिकायतों के समयबद्ध निपटारे और अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा प्रमुख एजेंडा रहेगा.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे अधिकारी
विभाग ने निर्देश दिया है कि बैठक ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी. अवर सचिव ने डीजीपी से अनुरोध किया है कि पुलिस मुख्यालय से जुड़े संबंधित नोडल अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए. इसके साथ ही 12 फरवरी को सचिव स्तर पर जारी निर्देशों के अनुपालन में हुई प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी.

ये भी पढ़ें- झारखंड में मादक पदार्थों की बढ़ती बिक्री पर हाईकोर्ट ने जताई गंभीर चिंता, सरकार को SOP के अनुपालन करने का दिया निर्देश

संबंधित सामग्री

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

मधुबनी ज़िला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अकौर गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। <br/><br/>

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की