न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:पुलिस बल पर फायरिंग करने के मामले में जेल में बंद आरोपी हरीश अंसारी उर्फ जहूर अंसारी को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. बता दें कि अगस्त में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यवसाई साधो मुंडा की हत्या की योजना अपराधियों के द्वारा बनाई जा रही है. सूचना मिलने के बाद नगड़ी थाना प्रभारी दलबल के साथ मामले के सत्यापन और कार्रवाई करने के लिए कुदलौंग गांव के साधो मुंडा के घर के पास पहुंचे. जहां एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल में सवार दो अपराधी हथियार के साथ घात लगाने की तैयारी में नजर आये. जो साधो मुंडा की हत्या करने के इरादे से वहां मौजूद थे और मौके का इंतजार कर रहे थे. पुलिस बल ने जब उन अपराधियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस बल पर ही फायरिंग कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस बल ने भी फायरिंग की, लेकिन दोनों अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए. बाद में पुलिस कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
यह भी पढ़ें: रांची: वसीम अख्तर हत्याकांड मामले में आरोपी महबूब अंसारी को जमानत नहीं, कोर्ट ने याचिका खारिज की