हरहै और हेहेगड़ा में प्रस्तावित सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत, विधायक रामचंद्र...

हरहै और हेहेगड़ा में प्रस्तावित सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत, विधायक रामचंद्र सिंह ने किया शिलान्यास

ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी, इलाके में खुशी की लहर

हरहै और हेहेगड़ा में प्रस्तावित सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत विधायक रामचंद्र सिंह ने किया शिलान्यास

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: नक्सल प्रभावित लात पंचायत के हरहै और हेहेगड़ा गांव के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ. मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया. ग्रामीणों की यह वर्षों पुरानी मांग रही थी, जिसके पूरा होने पर क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है.

शिलान्यास से पूर्व विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुभारंभ पर उत्साह प्रकट किया.

विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि सड़कें किसी भी इलाके के विकास की रीढ़ होती हैं. उन्होंने कहा इस सड़क के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोज़गार संबंधी गतिविधियों को भी गति मिलेगी. सरकार ग्रामीण इलाकों के तेज विकास के लिए प्रतिबद्ध है और कार्य की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा.”

ग्रामीणों ने बताया कि बरसों से बदहाल सड़क के कारण आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती थी. अब सड़क निर्माण शुरू होने से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है.

कार्यक्रम में 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह उर्फ पिंटू, यूथ कांग्रेस प्रदेश कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, चुंगरु मुखिया ब्रह्मदेव सिंह, अनिल सिंह, शिवानंद तिवारी उर्फ दीपू, अजय चंद्रवंशी, रविंद्र राम, अवधेश मेहरा, राजू प्रसाद,तेतर यादव,राजा ठाकुर, कृष्ण यादव, समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से दोनों गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा और सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी. कई ग्रामीणों ने इसे "जीवन रेखा" बताते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास के नए द्वार अब खुलेंगे.

यह भी पढ़ें: बार की गुंडागर्दी और मनमानी नहीं चलेगी, एसओपी तोड़ने वाले के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई - मंत्री योगेंद्र

संबंधित सामग्री

उत्कृष्टता की उड़ान और निरंतरता का सम्मानः सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ‘ओजस’ और ‘प्रवाह’ का आयोजन

झारखंड

उत्कृष्टता की उड़ान और निरंतरता का सम्मानः सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ‘ओजस’ और ‘प्रवाह’ का आयोजन

समारोह ने दिया गया संदेश- उत्कृष्टता मंजिल है, नियमितता उस मंजिल तक पहुंचने का सशक्त मार्ग

भरनो प्रखंड के नगड़ी विद्यालय में एमडीएम ठप,चावल खत्म होने से बच्चों को नहीं मिला भोजन और अंडा

झारखंड

भरनो प्रखंड के नगड़ी विद्यालय में एमडीएम ठप,चावल खत्म होने से बच्चों को नहीं मिला भोजन और अंडा

प्रभारी शिक्षिका चावल लाने गईं भरनो, बीपीओ बोले,जांच कर होगी कार्रवाई

बेंगाबाद के बड़कीटांड़ गांव में नाली निर्माण में हुई गड़बड़ी की जांच करने पहुंची बीडीओ, बीपीआरओ टीम

झारखंड

बेंगाबाद के बड़कीटांड़ गांव में नाली निर्माण में हुई गड़बड़ी की जांच करने पहुंची बीडीओ, बीपीआरओ टीम

निर्माण के करीब 10-15 दिन बाद ही हल्की बारिश में ही नाली की दीवार गिर गई थी

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 28 जुलाई को कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, कुछ रद्द तो कुछ का बदलेगा परिचालन

झारखंड

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 28 जुलाई को कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, कुछ रद्द तो कुछ का बदलेगा परिचालन

रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता–सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए लिए जाने वाले ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 28 जुलाई 2026 को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

गांडेय में साइकिल फिटिंग में लापरवाही! मॉडल स्कूल दुल्हडीह के क्लासरूम में लगी आग, बड़ा हादसा टला

झारखंड

गांडेय में साइकिल फिटिंग में लापरवाही! मॉडल स्कूल दुल्हडीह के क्लासरूम में लगी आग, बड़ा हादसा टला

दर्जनभर से अधिक कुर्सियां और दराजयुक्त टेबल जलकर क्षतिग्रस्त हो गए