गढ़वा सदर अनुमंडल कार्यालय और मंडल कारा में संविधान दिवस मनाया गया

एसडीएम ने करवाया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, अधिकारों-कर्तव्यों का कराया बोध

By : News11 Bharat
गढ़वा सदर अनुमंडल कार्यालय और मंडल कारा में संविधान दिवस मनाया गया

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा सदर अनुमंडल कार्यालय  एवं मंडल कारा गढ़वा में आज संविधान दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सदर एसडीएम संजय कुमार ने अनुमंडल परिसर में स्थित सभी कार्यालयों के कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया. वाचन के माध्यम से कर्मचारियों को न केवल संविधान के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर मिला, बल्कि उसमें निहित मूल भावना, मूल्यों और आदर्शों का पुनः स्मरण भी कराया गया. एसडीएम ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है, जो नागरिकों को अधिकार भी देता है और उनके कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है. उन्होंने कर्मचारियों को संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों और प्रशासनिक दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने का संदेश दिया. उन्होंने सभी से देश के प्रति सच्ची निष्ठा रखते हुए संविधान के संरक्षण और पालन का संकल्प दिलाया. इस अवसर पर अनुमंडल भवन के सभी कार्यालयों के कर्मचारी उपस्थित थे. कार्यक्रम का वातावरण गरिमामय, संवेदनशील और प्रेरणादायी रहा, जिसमें सभी ने संविधान की भावना को आत्मसात करने का

तदुपरांत संजय कुमार ने जेल अधीक्षक के रूप में मंडल जेल पहुंचकर भी संविधान दिवस कार्यक्रम में भाग लिया. यहाँ बंदियों और जेल कर्मियों के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया. एसडीएम सह जेल अधीक्षक संजय कुमार ने कहा कि संविधान देश के हर नागरिक चाहे वे कहीं भी हों को समान अधिकार, न्याय और गरिमा प्रदान करता है. उन्होंने जेल बंदियों को यह संदेश दिया कि संविधान की भावना आत्म-सुधार, समानता और सामाजिक समरसता पर आधारित है, जिसे जीवन में अपनाकर वे सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. जेल में इस कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों में जागरूकता बढ़ाना, संविधान में निहित मूल्यों की समझ देना और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का भाव जगाना था. कार्यक्रम का वातावरण शांत, संयमित और प्रेरक रहा, जिसमें सभी ने संविधान की मूल भावना को सम्मान देने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: पुटूआगढ़ जंगल में युवक का शव मिलने के विरोध में कोयल पुल जाम, पांच घंटे बाद प्रशासन समाप्त हुआ आंदोलन

संबंधित सामग्री

48 घंटे से लापता 48 वर्षीय जनार्दन चौधरी का पोखरापार में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

48 घंटे से लापता 48 वर्षीय जनार्दन चौधरी का पोखरापार में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने बुधवार की शाम पाण्डु थाना में उनकी गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया

हत्या के इरादे से हथियार लेकर पहुंचे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

हत्या के इरादे से हथियार लेकर पहुंचे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

रांची के कांके थाना क्षेत्र में हत्या के इरादे से हथियार लेकर पहुंचे आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने 7.65 एमएम की देसी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद की

नए घर पर चोरों का धावा, सबमर्सिबल मोटर उखाड़ ले गए, ताला तोड़ने की भी कोशिश

नए घर पर चोरों का धावा, सबमर्सिबल मोटर उखाड़ ले गए, ताला तोड़ने की भी कोशिश

पलस स शकयत दरज कर ममल क जच करन तथ चर गए मटर बरमद करत हए आवशयक कनन कररवई करन क अनरध

पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग में मनोहरपुर लायंस चैंपियन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर

पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग में मनोहरपुर लायंस चैंपियन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर

मनोहरपुर और आसपास के युवाओं में खेल के प्रति अलग जुनून देखने की जरूरत, ताकि यहां की प्रतिभाएं आगे बढ़कर बड़े स्तर पर प्रदर्शन करें

पलामू में टीबी उन्मूलन के लिए जोश टीम का शुभारंभ, 79 पंचायतें हुईं टीबी मुक्त

पलामू में टीबी उन्मूलन के लिए जोश टीम का शुभारंभ, 79 पंचायतें हुईं टीबी मुक्त

पलामू में वर्तमान में कुल 1521 टीबी मरीज हैं, जिनमें से 40 एमडीआर मरीज हैं और उनका इलाज चल रहा है