न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुन्दरी चेकनाका के समीप शनिवार को एक बाइक और चारपहिया वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक ने अपना नाम लहलहे गांव का निवासी बताया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई. फिलहाल घायल की पहचान और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.