धनबाद के SNMMCH में सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का जोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने किया निरीक्षण

धनबाद के SNMMCH में सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का जोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने किया निरीक्षण

धनबाद के snmmch में सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का जोर मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने किया निरीक्षण

न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क:
झारखण्ड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार शुक्रवार को स्वर्गीय निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के निरीक्षण में धनबाद पहुंचे. इस दौरान उन्होंने एसएनएमएमसीएच में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बढ़ाने, डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने एवं अन्य जरूरतों पर पदाधिकारियों से फीड बैक लिया. बता दें कि आनेवाले समय में एमबीबीएस की सीट पहले फेज में 100 से बढ़ाकर डेढ़ सौ करने तथा बेडो की संख्या 500 से बढ़ाकर 1 हजार करने की योजना है.

एसएनएमएमसीएच धनबाद में संसाधन बढ़ाने पर झारखण्ड सरकार का जोर है. इसे लेकर समय-समय पर सरकार के स्तर से आला अधिकारियों का एसएनएमएमसीएच का विजिट भी होता रहा है. इसी कड़ी में आज झारखण्ड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार एसएनएमएमसीएच के निरीक्षण में धनबाद पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पीजी बिल्डिंग, इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया, साथ ही अधीक्षक एवं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी की. मौक़े पर धनबाद के उपायुक्त भी मौजूद रहे. मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बढ़ाने को लेकर आवश्यक जरूरतों पर जानकारी ली.

मिडिया से बातचीत में मुख्य सचिव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सभी तरह की सुविधाएं मिले यह राज्य सरकार चाहती है और उन्ही जरूरतों को जानने पहुंचे हैं. फेकेल्टी बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति प्रक्रिया से ही संभव है. उन्होंने कहा एमबीबीएस की सीट भी बढ़ेंगी.

एसएनएमएमसीएच में एमबीबीएस की सीटे बढ़ाई जाएंगी. पहले 100 से बढ़ाकर डेढ़ सौ और फिर आगे इसे ढाई सौ तक लेकर जाना है. साथ ही एसएनएमएमसीएच अभी 570 बेड का हॉस्पिटल है, इसे 1000 बेड का हॉस्पिटल बनाया जाना है. इसके लिए नए भवन भी बनाने का प्रस्ताव है. अधीक्षक डीके गिंदोरिया ने बताया कि इन सभी विकास योजनाओं से मुख्य सचिव को अवगत कराया गया है. कुल मिलाकर, SNMMCH को एक आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है.

ये भी पढ़ें- गैंगस्टर प्रिंस खान के डिजिटल नेटवर्क का खुलासा, महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम ID से चला रहा आपराधिक साम्राज्य

संबंधित सामग्री

एलपीजी संकट के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला, शहरी इलाकों में पीएनजी कनेक्शन मुहैया कराने का निर्देश

बिहार

एलपीजी संकट के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला, शहरी इलाकों में पीएनजी कनेक्शन मुहैया कराने का निर्देश

13 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री पद BJP के पास जाना तय 

राजनीति

13 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री पद BJP के पास जाना तय 

लातेहार: वाहन चालक वाहन चलाते रह गए, इधर थर्ड आई से 80 लोगों का कट गया चालान

झारखंड

लातेहार: वाहन चालक वाहन चलाते रह गए, इधर थर्ड आई से 80 लोगों का कट गया चालान

लातेहार में अलविदा जुम्मे पर अमन-चैन और खुशहाली की मांगी गयी दुआ

झारखंड

लातेहार में अलविदा जुम्मे पर अमन-चैन और खुशहाली की मांगी गयी दुआ

Breaking: बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन! 13 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा - सूत्र

राजनीति

Breaking: बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन! 13 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा - सूत्र