चेशायर होम जमीन घोटाला: कारोबारी विष्णु अग्रवाल की याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

By : Shreya Suman
चेशायर होम जमीन घोटाला: कारोबारी विष्णु अग्रवाल की याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ जमीन घोटाला से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. यह सुनवाई कारोबारी विष्णु कुमार अग्रवाल द्वारा दायर की गई दो याचिकाओं पर हुई.

विष्णु अग्रवाल ने पीएमएलए की विशेष अदालत द्वारा उनकी 'डिस्चार्ज पिटीशन' को खारिज करने के साथ-साथ उनके खिलाफ आरोप गठित किए जाने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. इस मामले में, पीएमएलए की विशेष अदालत ने पहले ही विष्णु कुमार अग्रवाल की डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज कर दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ अदालत में आरोप भी गठित हो चुके हैं. इन्हीं न्यायिक फैसलों को विष्णु अग्रवाल ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले की जांच के दौरान कुल 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. इन आरोपियों में कारोबारी विष्णु अग्रवाल के अलावा निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन, प्रेम प्रकाश, राजेश राय और भारत प्रसाद, इम्तियाज अहमद, अफसर अली समेत अन्य शामिल हैं.

यह भी पढ़े: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत

संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.