रांची: अगस्त में 91 हज़ार से अधिक वाहनों का कटा चालान, बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वाल...

चालान

रांची: अगस्त में 91 हज़ार से अधिक वाहनों का कटा चालान, बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों की संख्या सबसे अधिक

अगस्त के महीने में 29 दिनों के भीतर 91,209 वाहनों का चालान कटा है.

रांची अगस्त में 91 हज़ार से अधिक वाहनों का कटा चालान बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों की संख्या सबसे अधिक

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 राजधानी रांची के लोग ट्रैफिक नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं. हर महीने हजारों चालान कटने के बावजूद लोग धड़ल्ले से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. अगस्त के महीने में 29 दिनों के भीतर 91,209 वाहनों का चालान कटा है, जिससे 6.39 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है.

सबसे अधिक चालान बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर कटा है. कुल 45,724 वाहनों का चालान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर हुआ है. इसके अलावा नो पार्किंग या पार्किंग ऑन रोड करने के मामले में भी 30,732 चालान हुआ है. सबसे अधिक चालान इन्हीं दो नियमों के उल्लंघन मामले में कटे हैं.

बिना हेलमेट वाहन चलाने और नो पार्किंग में गाड़ी पार्क करने अलावा रेड लाइट क्रॉस करने के मामले में 3796, रॉन्ग साइड ड्राइव में 3311, बिना डीएल वाहन चलाने में 416 और भी विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में चालान कटे हैं. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में आज से झमाझम बारिश, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

संबंधित सामग्री

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.