झींकपानी में नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज, युवक पर आरोप

नाबालिग के अपहरण का मामला

झींकपानी में नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज, युवक पर आरोप

झींकपानी थाना क्षेत्र के हाई स्कूल कॉलोनी जोड़ापोखर निवासी ज्योतिफल मुंडा ने आज जुलाई 2026 को अपनी 17 वर्षीय बेटी के अपहरण को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया है.

झींकपानी में नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज युवक पर आरोप

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाइबासा/डेस्क:
झींकपानी थाना क्षेत्र के हाई स्कूल कॉलोनी जोड़ापोखर निवासी ज्योतिफल मुंडा ने आज जुलाई 2026 को अपनी 17 वर्षीय बेटी के अपहरण को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया है. आवेदन में बताया गया कि उनकी बेटी 14 जून 2026 को सुबह 4 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी. खोजबीन के दौरान पता चला कि वह रांची में है. इस संबंध में बेटी के दोस्त अरूप कच्छप उर्फ सुमो कच्छप से फोन पर पूछताछ की गई तो उसने बेटी के रांची में होने से इनकार कर दिया.पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि इससे पहले 1 नवंबर 2025 को भी अरूप कच्छप उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर रांची के अरगोड़ा ले गया था. उस समय अरूप की मां के हस्तक्षेप के बाद 3 नवंबर 2025 को लड़की को घर पहुंचाया गया था. पीड़ित ने आशंका जताई कि इस बार भी अरूप कच्छप ने ही उनकी बेटी का अपहरण कर कहीं ले जाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, उसके बाद खुलासा होगा.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.